आजम खान के फिर बिगड़े बोल, BJP नेता पर किए तीखें कटाक्ष

रामपुर– समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान एक बार फिर अपने बिगड़े बोल के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। आजम खान एक कार्यक्रम में शिरकत करने रामपुर पहुंचे। जहां उन्होंने योगी सरकार पर प्रदेश में बढ़ रही घटनाओं को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी सपा सरकार में किसी भी तरह की दहशत का कोई नाम ही नहीं था। आजम खान ने योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी जी आपके राज में सामूहिक बलात्कार हो रहे हैं। रामपुर में लड़कियों को मारा जा रहा है। आपका कानून कहां है, पुलिस के होते हुए तहसील के अंदर

Written By :

admin

Updated

November 13, 2017

रामपुर– समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान एक बार फिर अपने बिगड़े बोल के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। आजम खान एक कार्यक्रम में शिरकत करने रामपुर पहुंचे। जहां उन्होंने योगी सरकार पर प्रदेश में बढ़ रही घटनाओं को लेकर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उनकी सपा सरकार में किसी भी तरह की दहशत का कोई नाम ही नहीं था।

आजम खान ने योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी जी आपके राज में सामूहिक बलात्कार हो रहे हैं। रामपुर में लड़कियों को मारा जा रहा है। आपका कानून कहां है, पुलिस के होते हुए तहसील के अंदर हत्या हुई। प्रधान पति की हत्या कर दी गई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में दहशत का कोई नाम नहीं था। वहीं, इसके बाद आजम खान ने स्वामी प्रसाद मौर्या के पूर्व में दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए खरी खोटी सुनाई। आजम खान यहीं नहीं रूके बल्कि मौर्या के लिए आपत्तिजनक बातें भी कही।