लखनऊ के नामी होटल में फैशन डिजाइनर की हत्या से फैली सनसनी

लखनऊ — राजधानी लखनऊ के एक नामी होटल में हत्या का सनसनखेज मामला सामने आया है.यहां कैसरबाग इलाके के बांसमंडी चौराहा स्थित होटल कॉन्टीनेंटल के कमरा नंबर 203 में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. हत्यारे ने कानपुर के कंप्यूटर इंजीनियर के नाम से ऑनलाइन बुक कमरे का एडवांस किराया जमा करने के साथ ‘डोंट डिस्टर्ब’ का बोर्ड लगाकर फरार हो गया. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है.इसके अलावा पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लिया है. बता दें कि युवक

Written By :

admin

Updated

May 7, 2018

लखनऊ — राजधानी लखनऊ के एक नामी होटल में हत्या का सनसनखेज मामला सामने आया है.यहां कैसरबाग इलाके के बांसमंडी चौराहा स्थित होटल कॉन्टीनेंटल के कमरा नंबर 203 में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई.

हत्यारे ने कानपुर के कंप्यूटर इंजीनियर के नाम से ऑनलाइन बुक कमरे का एडवांस किराया जमा करने के साथ ‘डोंट डिस्टर्ब’ का बोर्ड लगाकर फरार हो गया. वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है.इसके अलावा पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में लिया है.

बता दें कि युवक की पहचान शाहजहांपुर के फैशन डिजाइनर अर्पित दीक्षित के रूप में हुई. एडिश्नल एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि होटल प्रबंधन से पता चला कि कानपुर के ट्रांसपोर्टनगर स्थित मोहल्ला बगाही निवासी कंप्यूटर इंजीनियर अभिनव पाल (28) के नाम से कमरे की ऑनलाइन बुकिंग हुई थी. गुरूवार शाम 6:10 बजे होटल पहुंचे युवक ने शाहजहांपुर के बहादुरगंज निवासी अर्पित दीक्षित की आईडी के साथ किराया जमा किया. वह काउंटर से चाबी लेकर कमरे में चला गया था.

उसी दिन अर्पित से एक अन्य युवक मिलने आया था. कमरे से दो मोबाइल फोन, शराब की दो खाली बोतलें और जली हुई सिगरेट के ढेर सारे टुकड़े बरामद हुए है. कमरे में रखे बैग से कपड़ों के साथ एक जोड़ी झुमकी, मेकअप का सामान, शेविंग किट, आईसीआईसीआई बैंक का एटीएम कार्ड मिला हैं. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद से कातिल की तलाश कर रही है.