पूर्व विधायक की बहू से शोहदे ने फोन पर की अश्लीलता,1090 में नहीं हुई सुनवाई

लखनऊ–पीजीआई थाना क्षेत्र में रहने वाली शादीशुदा महिला ने शोहदे परेशान हो कर पीजीआई थाने में अज्ञात शोहदे के खिलाफ लिखित  तहरीर दी । महिला का आरोप है कि पिछले दो माह से शोहदा अलग अलग नम्बरों से फोन कर अश्लील बातें करता है जिसकी शिकायत महिला ने 1090 पर की लेकिन कोई सुनवाई न होती देख पीड़िता ने पीजीआई थाने में लिखित तहरीर दी लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ , वही पुलिस का कहना है कि आरोपी के नम्बरों को सर्विलांस पर लगाया गया है जैसे ही लोकेशन ट्रेस होगी तुरन्त कार्रवाई

Written By :

admin

Updated

April 5, 2018

लखनऊ–पीजीआई थाना क्षेत्र में रहने वाली शादीशुदा महिला ने शोहदे परेशान हो कर पीजीआई थाने में अज्ञात शोहदे के खिलाफ लिखित  तहरीर दी । महिला का आरोप है कि पिछले दो माह से शोहदा अलग अलग नम्बरों से फोन कर अश्लील बातें करता है

जिसकी शिकायत महिला ने 1090 पर की लेकिन कोई सुनवाई न होती देख पीड़िता ने पीजीआई थाने में लिखित तहरीर दी लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ , वही पुलिस का कहना है कि आरोपी के नम्बरों को सर्विलांस पर लगाया गया है जैसे ही लोकेशन ट्रेस होगी तुरन्त कार्रवाई की जाएगी ।

एमपी बिड़ला ग्रुप कुन्दनगंज रायबरेली में सीनियर मैनेजर के पद पर कार्यरत अशोक कुमार गौतम पत्नी मधू गौतम अपनी बेटी आद्या-7 के साथ तेलीबाग स्थित सैनिक नगर की गली नम्बर-7 के मकान नम्बर – 92 रहते हैं । मधू गौतम रायबरेली स्थित एल्डिको उद्यान – द्धितीय में आई थ्री नाम से स्टूडियो चलाती हैं जबकि बेटी आद्या एपीएस एकेडमी में दूसरी कक्षा की छात्रा है । अशोक कुमार गौतम के पिता परमेश्वर दयाल गौतम राबर्ट्सगंज सोनभद्र के पूर्व विधायक रह चुके हैं । दो महीने से मधू गौतम को खुद को अजय शर्मा पुत्र डॉo आशुतोष शर्मा निवासी गोमतीनगर नामक युवक फोन कर परेशान कर रहा है जिसकी शिकायत पीडिता ने 1090 पर की लेकिन कोई सहायता मिलती न देख पीड़िता ने पीजीआई थाने में मदद की गुहार लगाई लेकिन स्थानीय पुलिस भी पीड़िता को चार दिन से दौड़ा र्रही है लेकिन मूकदमा दर्ज नही किया ।

(रिपोर्ट – अंशुमान दुबे , लखनऊ )