वैलेंटाइन डे पर प्रेमी ने गिफ्ट की जगह प्रेमिका को मारी गोली

हापुड़–वैलेंटाइन डे पर एक पागल प्रेमी की ऐसी करतूत सामने आयी है जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है। यहां एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया ।  पूरा मामला जिले के पिलखुवा कोतवाली के पूठा हुसैनपुर गाँव का है ; जहाँ प्रेमी सागर और उसकी प्रेमिका बरखा का कई दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन परिवार उनके इस रिश्ते को मंजूरी देने के लिए तैयार नहीं हो रहा था। इस पर प्रेमी ने कई बार बरखा से भागकर शादी करने की बात कही लेकिन प्रेमिका ने उसके इस प्रस्ताव

Written By :

admin

Updated

February 14, 2018

हापुड़–वैलेंटाइन डे पर एक पागल प्रेमी की ऐसी करतूत सामने आयी है जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है। यहां एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया । 

पूरा मामला जिले के पिलखुवा कोतवाली के पूठा हुसैनपुर गाँव का है ; जहाँ प्रेमी सागर और उसकी प्रेमिका बरखा का कई दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन परिवार उनके इस रिश्ते को मंजूरी देने के लिए तैयार नहीं हो रहा था। इस पर प्रेमी ने कई बार बरखा से भागकर शादी करने की बात कही लेकिन प्रेमिका ने उसके इस प्रस्ताव को नकार दिया। जबरन घर से भाग कर शादी करने की ज़िद पर अड़े सागर ने आज वैलेंटाइन डे के अवसर पर बरखा को मिलने के लिए घर से बाहर बुलाया। जैसे ही बरखा घर से बाहर आयी ; प्रेमी ने उस पर गोली चला दी और प्रेमिका बरखा गंभीर रूप से घायल हो गयी। बरखा को गंभीर हालत में निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं आरोपी प्रेमी सागर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

(रिपोर्ट -विकास कुमार , हापुड़ )