सिरफिरे प्रेमी ने नाबालिग लड़की के घर की दीवारों पर लिखा ‘I LOVE YOU’

कानपुर — कहते है प्यार में पागल व्यक्ति कुछ भी कर सकता है.ऐसा ही कुछ देखने को मिला उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में जहां जेल से छूटे सिरफिरे आशिक ने नाबालिग लड़की के घर में घुसकर वहां की दीवारों पर आई लव यू लिख दिया. एक तरफा प्‍यार में पागल प्रेमी की इस हरकत से, जहां नाबालिग लड़की सहमी हुई है. वहीं उसका पूरा परिवार इस सिरफिरे आशिक से परेशान हैं.फिलहाल लड़की के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है. दरअसल मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के हितकारी नगर का है. यहां रहने वाली एक

Written By :

admin

Updated

September 3, 2018

कानपुर — कहते है प्यार में पागल व्यक्ति कुछ भी कर सकता है.ऐसा ही कुछ देखने को मिला उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में जहां जेल से छूटे सिरफिरे आशिक ने नाबालिग लड़की के घर में घुसकर वहां की दीवारों पर आई लव यू लिख दिया.

एक तरफा प्‍यार में पागल प्रेमी की इस हरकत से, जहां नाबालिग लड़की सहमी हुई है. वहीं उसका पूरा परिवार इस सिरफिरे आशिक से परेशान हैं.फिलहाल लड़की के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है.

दरअसल मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के हितकारी नगर का है. यहां रहने वाली एक नाबालिग छात्रा का जून के महीने में दबंग किस्म के युवक रंजीत ने स्कूल से आते समय अपहरण कर लिया था. मामले की शिकायत के बाद में पुलिस ने रंजीत को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था. रंजीत अभी हाल में ही जेल से छूट कर आया है. 

वहीं जेल से आने के दो दिन बाद ही उसने रात में साथियों के साथ पीड़िता के घर के भीतर घुस कर दीवारों पर आई लव यू लिख दिया. घटना के बाद से पूरा परिवार सहमा हुआ है. पीडिता के पिता ने पुलिस में शिकायत की है, लेकिन पुलिस के अधिकारियों का कहना कि अभी तक उन्हे लिखित में कुछ भी नही मिला है, जिसके चलते वह कार्रवाई नही कर पा रहे हैं.