पत्नी व बच्चे को छोड़कर पति कमाने गया था विदेश,लौटकर करने जा रहा था दूसरी शादी

फतेहपुर–उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में सात फेरे लेकर जिंदगी भर का साथ निभाने वाले पति ने अपने दो मासूम बच्चो को छोड़कर दूसरी शादी रचाने जा रहा था । जिसकी भनक पत्नी को लगते ही अपने दो मासूम बच्चो के साथ एसपी के चौखट पर पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई। एसपी ने महिला और दो मासूम बच्चो को देखकर दूसरी शादी करने जा रहे पति को अरेस्ट करवा जाँच में जुट गई | फतेहपुर जिले के खखरेडू थाना क्षेत्र के कस्बे की रहने वाली महिला अपने दो मासूम बच्चो के साथ एसपी की चौखट में पहुंचकर पति की दूसरी

Written By :

admin

Updated

June 21, 2018

फतेहपुर–उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद में सात फेरे लेकर जिंदगी भर का साथ निभाने वाले पति ने अपने दो मासूम बच्चो को छोड़कर दूसरी शादी रचाने जा रहा था । जिसकी भनक पत्नी को लगते ही अपने दो मासूम बच्चो के साथ एसपी के चौखट पर पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई।

एसपी ने महिला और दो मासूम बच्चो को देखकर दूसरी शादी करने जा रहे पति को अरेस्ट करवा जाँच में जुट गई | फतेहपुर जिले के खखरेडू थाना क्षेत्र के कस्बे की रहने वाली महिला अपने दो मासूम बच्चो के साथ एसपी की चौखट में पहुंचकर पति की दूसरी शादी रोके  लगा रही हैं। पीड़ित महिला की शादी 2012 को खखरेडू थाना क्षेत्र के पौली गाँव के रहने वाले मंगल  के साथ हुई थी। शादी के पांच वर्ष बाद पति विदेश नौकरी करने चला गया। जिसके बाद ससुरालीजनों ने महिला को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। तभी पीड़ित महिला ने अपने साथ हुई आप बीती अपने पति को बताई।

पति ने मायके में जाकर रुकने को कहा और दो साल बाद जब पति गाँव आया तो उसके घर वालो ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दिया । जहाँ आज बारात जानी थी। इस बात की भनक महिला को लगी तो महिला ने अपने दो मासूम बच्चो को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचकर गुहार लगाई।

एसपी ने मासूम बच्चो को देखकर आरोपी पति को अरेस्ट करवा जाँच में जुट गई। वहीँ पीड़ित महिला की माने तो उसकी शादी 2012 में मंगल पटेल के साथ हुई थी। शादी के पांच साल तक ससुराल में पति के साथ गाँव में रही। दो वर्ष बाद जब वह विदेश से आये तो दूसरी शादी करने जा रहे है जिसकी आज बारात जानी है। वहीँ एसपी ने एक महिला अपने दो बच्चो के साथ आई थी जिसने शिकायती पत्र देते हुए बताया की उसका पति दूसरी शादी करने जा रहा हैं। महिला के शिकायती पत्र को लेते हुए उनके पति को अरेस्ट कर लिया गया है। जिसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी |

(रिपोर्ट- नितेश श्रीवास्तव, फतेहपुर)