दुल्हन से की चंद मिनट बातचीत और नहर में उतराता मिला दूल्हे का शव

एटा–एटा में तीन दिन से लापता दूल्हे का शव नहर में मिलने से सनसनी फैल गयी और शादी की खुशियॉं मातम में बदल गयी। मृतक दूल्हा शादी के अगले दिन अपनी दुल्हन से चंद मिनटों की बातचीत और कुछ देर में आने की बात कहकर रात से लापता था। जिसकी गुमशुदगी पुलिस ने अगले दिन दर्ज कर दूल्हे की तलाश शुरु कर दी थी । आज सुबह मिरहची थाना क्षेत्र स्थित हजारा नहर में दूल्हे का शव तैरता पाया गया , जिसकी शिनाख्त मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्मटमार्टम के

Written By :

admin

Updated

February 26, 2018

एटा–एटा में तीन दिन से लापता दूल्हे का शव नहर में मिलने से सनसनी फैल गयी और शादी की खुशियॉं मातम में बदल गयी। मृतक दूल्हा शादी के अगले दिन अपनी दुल्हन से चंद मिनटों की बातचीत और कुछ देर में आने की बात कहकर रात से लापता था।

जिसकी गुमशुदगी पुलिस ने अगले दिन दर्ज कर दूल्हे की तलाश शुरु कर दी थी । आज सुबह मिरहची थाना क्षेत्र स्थित हजारा नहर में दूल्हे का शव तैरता पाया गया , जिसकी शिनाख्त मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्मटमार्टम के लिए भिजवाया । वहीं मृतक दूल्हे के परिजन दूल्हे की हत्या किये जाने का आरोप लगा रहे है। 

बताया जा रहा है कि बीती 20 फरवरी को मारहरा थाना निवासी 26 वर्षीय आशीष दिवाकर की शादी मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र के अलुपुरा गॉंव निवासी सपना से हुयी थी ।शादी धूमधाम से होने के बाद 21 फरवरी की सुबह दुल्हन की विदा कराकर आशीष हंसी खुशी अपने गॉंव आया था और काफी खुश था। हालांकि मामले में दबी जुबान में ग्रामीण दुल्हन की शादी से पूर्व किसी युवक से अफेयर व फेसबुक पर बातचीत की बात कह रहे है । फिलहाल मृतक दूल्हे के परिजन इसे प्री-प्लान मर्डर किए जाने की बात कह रहे है। वही पुलिस ने मृतक के परिजनों के तहरीर पर मामला दर्ज कर घटना के पीछे उन रहस्यों को तलाशने में जुटी है और दूल्हे को मौत के पीछे आत्महत्या और हत्या के पर्दे को उठाने के लिए गंभीरता से जॉंच में जुटी है। 

(रिपोर्ट- आर. बी. द्विवेदी , एटा)