प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी युगल ने अलग – अलग जगह फांसी लगाकर दी जान

फर्रुखाबाद–जिले में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक और एक युवती ने अलग – अलग जगह फांसी  लगाकर आत्महत्या कर ली । सूचना के तीन घंटे बाद पंहुची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। थाना क्षेत्र के ग्राम बंथलशाहपुर निवासी 20 वर्षीय प्रवीन पुत्र रतन सिंह ट्रक चालक का काम करता था।वह अपने तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। गाँव के ही गौरव पुत्र जगदीश के घर जबाबी कीर्तन का कार्यक्रम था। प्रवीन भी वही गया हुआ था। रात में उसने कीर्तन सुना और किसी समय वहां से चला आया।उसने गाँव के ही

Written By :

admin

Updated

March 27, 2018

फर्रुखाबाद–जिले में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक और एक युवती ने अलग – अलग जगह फांसी  लगाकर आत्महत्या कर ली । सूचना के तीन घंटे बाद पंहुची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

थाना क्षेत्र के ग्राम बंथलशाहपुर निवासी 20 वर्षीय प्रवीन पुत्र रतन सिंह ट्रक चालक का काम करता था।वह अपने तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। गाँव के ही गौरव पुत्र जगदीश के घर जबाबी कीर्तन का कार्यक्रम था। प्रवीन भी वही गया हुआ था। रात में उसने कीर्तन सुना और किसी समय वहां से चला आया।उसने गाँव के ही महेन्द्र वर्मा के खेत में खड़े आम के पेंड में अगौछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गाँव का ही आशीष शौच के लिये खेतों पर गया।उसने शव को आम के पेंड पर लटका देखा।इसकी सूचना परिजनों को दी। प्रवीन के पिता रतन सिंह व माँ किताबश्री आगरा अपनी पुत्री विनीता के घर गई हुई थी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर आ गये। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना के लगभग तीन घंटे के बाद थाना पुलिस मौके पर पंहुची। दरोगा गजराज सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

वही इसी गाँव के संजय उर्फ़ संजू दिल्ली में नौकरी करते है।उसकी पुत्री 16 वर्षीय पूजा घर पर थी। सुबह पूजा की चाची रेखा पत्नी कोतवाल खाना देने गयी तो देखा की उसकी लाश कुंडे पर झूल रही थी।उसने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पूजा की माँ कृष्णा की बीते 14 वर्ष पूर्व मौत हो गयी थी । उसके और कोई दूसरा भाई बहन नही था। गाँव के ही चाँद बाबू ने एसपी से फोन पर सूचना दी।घटना की सूचना पर पुलिस  मौके पर नही पंहुची।प्रवीन व पूजा में प्रेम सम्बन्धो की चर्चा है। लेकिन इसकी पुष्टि नही हुई। पुलिस के इंतजार में शव फांसी पर झूल रहा है।लेकिन दोनों के प्रेम प्रसंग को लेकर किसी के परिवार का सदस्य बोलने को तैयार नही है।उधर पुलिस अधीक्षक म्रगेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस के द्वारा प्रथम जांच में दोनों की आत्महत्या प्रेम प्रसंग मालूम हुआ है।

(रिपोर्ट- दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)