पूर्वा एक्सप्रेस को बेपटरी करने की साजिश नाकाम !

फतेहपुर– जिले में दिल्ली-हावड़ा रुट के फतेहपुर रेलवे स्टेशन के कुरस्तीकला के पास ट्रेन को पलटाने की बड़ी साजिश नाकाम हो गई।  बता दें कि कुरस्तीकला के खंभा नंबर 946/5 के पास 6 मई की रात करीब तीन बजे को 12303 पूर्वा एक्सप्रेस को बेपटरी करने की साजिश रची गई थी और साजिश के तहत अप लाईन के ट्रैक पर एक सीमेंट का खंभा रखकर ट्रेन को बेपटरी करने की कोशिश की गई। जिससे पूर्वा एक्सप्रेस उसी से जाकर टकरा गई और सीमेंट का खंभा टकराने के बाद कोच के नीचे जाकर फंस गया। तब जाकर ड्राइवर ने पूरी घटना

Written By :

admin

Updated

May 7, 2018

फतेहपुर– जिले में दिल्ली-हावड़ा रुट के फतेहपुर रेलवे स्टेशन के कुरस्तीकला के पास ट्रेन को पलटाने की बड़ी साजिश नाकाम हो गई। 

बता दें कि कुरस्तीकला के खंभा नंबर 946/5 के पास 6 मई की रात करीब तीन बजे को 12303 पूर्वा एक्सप्रेस को बेपटरी करने की साजिश रची गई थी और साजिश के तहत अप लाईन के ट्रैक पर एक सीमेंट का खंभा रखकर ट्रेन को बेपटरी करने की कोशिश की गई। जिससे पूर्वा एक्सप्रेस उसी से जाकर टकरा गई और सीमेंट का खंभा टकराने के बाद कोच के नीचे जाकर फंस गया। तब जाकर ड्राइवर ने पूरी घटना क जानकारी फतेहपुर रेलवे स्टेशन को दी और मौके पर पहुंचे।

जांच अधिकारी मनीष कुमार की माने तो गाड़ी के ड्राईवर की सूचना पर मौके पर जांच में पाया गया कि कोई सीमेंट का खंभा ट्रैक पर पड़ा मिला था। जिसे जांच के लिए इलाहाबाद भेजा गया है और रेलवे एक्ट के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

(रिपोर्ट – नितेश श्रीवास्तव , फतेहपुर )