4 साल की मासूम के साथ पड़ोसी ने किया घिनौना काम

हाथरस– यूपी के हाथरस जिले के थाना चंदपा क्षेत्र के गाँव में एक 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पडोसी युवक ने घर के बाहर खेल रही 4 वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया । पडोसी युवक के घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। वही इस घटना की जानकारी जब मासूम बच्ची के परिजनों को हुई तो मासूम के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी।

Written By :

Shweta Singh

Updated

November 16, 2019

हाथरस– यूपी के हाथरस जिले के थाना चंदपा क्षेत्र के गाँव में एक 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पडोसी युवक ने घर के बाहर खेल रही 4 वर्षीय मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया ।

पडोसी युवक के घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। वही इस घटना की जानकारी जब मासूम बच्ची के परिजनों को हुई तो मासूम के परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी। थाना पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चार वर्षीय मासूम बच्ची को डॉक्टरी परिक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और थाना चंदपा पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर मामले की जाँच में जुट गई।

(रिपोर्ट-सूरज मौर्या, हाथरस)