3 लाख दीयों से रोशन होंगी अयोध्या नगरी , दीपोत्सव की तैयारी तेज

0 26

लखनऊ — यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पिछले वर्ष की भांति इस साल भी दीपावली पर अयोध्या में ही रहेेगे। जहां ऐतिहासिक दीवाली मनाई गई थी। सूत्रों की माने तो इस बार सरकार की ओर से और भव्य तरीके से दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा।

इसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। योगी सरकार की पूरी टीम इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में जुटी हुई है। अटकलें हैं कि इस बार के दीपोत्सव कार्यक्रम को सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारित किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख सकें।

Related News
1 of 1,456

वहीं सरकार के आलाधिकारियों ने बताया कि राम की जन्मस्थली पर दीपोत्सव इस बार भी बेमिसाल होगा। अयोध्या दीपोत्सव के त्रिदिवसीय समारोह में कोरियाई राजकुमारी भी मौजूद रहेंगी। पांच देशों के कलाकारों की टीम इस मौके पर रामलीला का मंचन करेगी। 

बता दें कि यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद अयोध्या में दीपोत्सव का आयोजन शुरू हुआ है। पिछली बार जब दीपोत्सव का आयोजन हुआ था तब एक विश्व रिकॉर्ड बना था। इस बार की दीवाली और भी भव्य होने वाली है। एक साल पहले शुरू हुए इस अनूठे आयोजन को इस साल 3 दिन का विस्तार दिया गया है।

पिछले साल दीपोत्सव पर करीब डेढ़ लाख दीपक जलाए गए थे, वहीं इस बार 3 लाख से अधिक दीये जलाने की तैयारी है। भरतकुंड, गुप्तार घाट, नया घाट समेत अयोध्या में सरयू के घाटों पर हजारों की संख्या में दीप रखे जाएंगे।  उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग इस अवसर को अपने लिए बड़ी उपलब्धि मान रहा है।

उधर पर्यटन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि जिस तरह से अयोध्या की दीपावली ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है और प्रदेश सरकार ने इस आयोजन को तीन दिवसीय भव्य स्वरूप दिया है। इस आयोजन में 5 देशों की रामलीला के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। इससे आयोजन को विश्व स्तर पर शोहरत मिलेगी। दीपोत्सव की अंतर्राष्ट्रीय ब्रांडिंग करने की योजना बनाई गई है,ताकि दूसरे देशों के सैलानियों को भी अयोध्या आने के लिए आकर्षित किया जा सके। 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...