नशे में धुत महिला वकील ने थाने में मचाया था उत्पात, बार एसोसिएशन ने रद्द की सदस्यता

मेरठ–शराब के नशे में धुत महिला वकील ने बुधवार की शाम कचहरी से बाउंड्री रोड तक बेतहाशा कार दौड़ाते हुए कई वाहनों को टक्कर मार दी। जिसके बाद जिला बार एसोसिएशन ने कार्यकारिणी की एक आपात बैठक कर अधिवक्ता दीप्ति चौधरी की बार की सदस्यता समाप्त कर दी है। जिला बार एसोसिएशन ने कार्यकारिणी की एक आपात बैठक कर अधिवक्ता दीप्ति चौधरी की बार की सदस्यता समाप्त कर दी। वहीं अधिवक्ताओं का कहना यह है जिस प्रकार पिछले कई दिनों से महिला अधिवक्ता दीप्ति चौधरी अखबारों और सोशल मीडिया साइट पर अपने गलत आचरण की वजह से छाई हुई है

Written By :

admin

Updated

October 25, 2018

मेरठ–शराब के नशे में धुत महिला वकील ने बुधवार की शाम कचहरी से बाउंड्री रोड तक बेतहाशा कार दौड़ाते हुए कई वाहनों को टक्कर मार दी। जिसके बाद जिला बार एसोसिएशन ने कार्यकारिणी की एक आपात बैठक कर अधिवक्ता दीप्ति चौधरी की बार की सदस्यता समाप्त कर दी है।

जिला बार एसोसिएशन ने कार्यकारिणी की एक आपात बैठक कर अधिवक्ता दीप्ति चौधरी की बार की सदस्यता समाप्त कर दी। वहीं अधिवक्ताओं का कहना यह है जिस प्रकार पिछले कई दिनों से महिला अधिवक्ता दीप्ति चौधरी अखबारों और सोशल मीडिया साइट पर अपने गलत आचरण की वजह से छाई हुई है इन सब बातों को देखते हुए कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने फैसला लिया है। 

नशे में धुत महिला वकील ने कई वाहनों को मारी टक्कर,थाने में भी जमकर मचाया उत्पात

बता दें कि घटना के बाद जब पुलिस ने महिला को दबोचा, तो उसने थाने में जमकर बवाल किया। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेते हुए मेडिकल के लिए भेज दिया है। बताते चलें कि महिला एडवोकेट दीप्ती चैधरी और उसके साथी दरोगा सुखपाल सिंह के मारपीट के मामले में पुलिस ने पिछले दिनों भाजपा पार्षद मनीष चैधरी को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। बताया जाता है कि भाजपा पार्षद पर आरोप लगाने वाली महिला अधिवक्ता दीप्ती चैधरी आज शाम अपनी सेंट्रो कार से कचहरी से घर के लिए रवाना हुई। 

(रिपोर्ट-शुभम शर्मा, मेरठ)