सोनभद्र में नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद की गोली मारकर हत्या

सोनभद्र– जिले में गुरुवार सुबह चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिस वक्त वारदात हुई उस समय इम्तियाज घर से खेलने को बोलकर बाहर गए थे। तभी तीन-चार बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसांना शुरु कर दिया। लेकिन इस दौरान स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। वारदात सोनभद्र के चोपन थाना इलाके में हुई। दरअसल, गुरुवार की सुबह चोपन नगर पंचायत के अध्यक्ष और खनन व्यवसाई इम्तियाज अहमद (40 वर्ष) आज ग्रेवाल पार्क में वॉलीबाल खेलने के दौरान अज्ञात बदमाशों ने पिस्टल तथा कार्बाइन से फायरिंग की। जिसके बाद गंभीर

Written By :

admin

Updated

October 25, 2018

सोनभद्र– जिले में गुरुवार सुबह चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष इम्तियाज अहमद की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिस वक्त वारदात हुई उस समय इम्तियाज घर से खेलने को बोलकर बाहर गए थे। तभी तीन-चार बदमाशों ने उन पर गोलियां

बरसांना शुरु कर दिया। लेकिन इस दौरान स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया। वारदात सोनभद्र के चोपन थाना इलाके में हुई। दरअसल, गुरुवार की सुबह चोपन नगर पंचायत के अध्यक्ष और खनन व्यवसाई इम्तियाज अहमद (40 वर्ष) आज ग्रेवाल पार्क में वॉलीबाल खेलने के दौरान अज्ञात बदमाशों ने पिस्टल तथा कार्बाइन से फायरिंग की।

जिसके बाद गंभीर रुप से घायल इम्तियाज को फौरन जिला अस्पताल ले जाया लेकिन ज्यादा खून बह जाने की वजह से चिकित्सक उन्हे बचा नही पाए। मौका-ए-वारदात पर मौजूद लोगों ने एक बदमाश को दौड़ाकर पकड़ लिया। लोगों ने उस हमलावर की जमकर पिटाई की। उसके पास से एक कार्बाइन भी बरामद की गई।

सोनभद्र में चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

बाद में लोगों ने हमलावर और कार्बाइन को पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद जिले के एसपी, एसडीएम, और सीओ समेत कई आला अधिकारी मौके पर जा पहुंचे।सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक किरीट राठौड़ ने बताया कि अज्ञात हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। भीड़ ने एक हमलावर को पकड़ा है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य हमलावरों की गिरफ्तारी की जाएगी।