खाकी पर फिर लगा दाग, दरोगा ने ली रिश्वत, वीडियो वायरल

कानपुर देहात–भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने वाली आदित्यनाथ योगी की खाखी का रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है। इतना ही नहीं इस पूरे मामले से संबंधित वीडियो भी वायरल हो गया है। जनपद कानपुर देहात के थाना गजनेर में तैनात एसआई प्रेम नरायन तिवारी जिन्होने थाने में दर्ज मु.अ.सं.0072/018धारा 498,323ipc में वांछित पाँच नाम दर्ज आरोपियों में से तीन आरोपियों के निकालने के लिये 35हजार रुपये रिश्वत ली है। रिश्वतखोरी के वीडियो में साफ तौर पर सुना और देखा जा सकता है कि आरोपी पक्ष 100-100रुपये की नोटों की गड्डी ले रहे हैं।    इतना ही नही आरोपी

Written By :

admin

Updated

October 24, 2018

कानपुर देहात–भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने वाली आदित्यनाथ योगी की खाखी का रिश्वतखोरी का बड़ा मामला सामने आया है। इतना ही नहीं इस पूरे मामले से संबंधित वीडियो भी वायरल हो गया है।

जनपद कानपुर देहात के थाना गजनेर में तैनात एसआई प्रेम नरायन तिवारी जिन्होने थाने में दर्ज मु.अ.सं.0072/018धारा 498,323ipc में वांछित पाँच नाम दर्ज आरोपियों में से तीन आरोपियों के निकालने के लिये 35हजार रुपये रिश्वत ली है। रिश्वतखोरी के वीडियो में साफ तौर पर सुना और देखा जा सकता है कि आरोपी पक्ष 100-100रुपये की नोटों की गड्डी ले रहे हैं।   

इतना ही नही आरोपी पक्ष से बात करते हुए एसआई प्रेम नरायन थाना प्रभारी सहित क्षेत्राधिकारी को रिश्वतखोरी में हिस्सा होने की बात कह रहे है। वीडियो में साफ तौर पर एसआई महोदय कह रहे हैं कि हमारे यहाँ सीओ बहुत मांग रहा है । 

(रिपोर्ट-संजय सिंह, कानपुर देहात)