सबरीमाला मंदिर में घुसने वाली रेहाना फातिमा का ट्रांसफर !

न्यूज़ डेस्क–केरल के सबरीमाला मंदिर में प्रवेश की कोशिश करने वाली बीएसएनएल की कर्मचारी रेहाना फातिमा का तबादला शहर के पलारीवत्तोम टेलीफोन एक्सचेंज में कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, रेहाना अब तक स्थानीय बोट जेटी ब्रांच की कस्टमर सर्विस यूनिट में काम कर रही थीं। इसी बीच मंगलवार को अधिकारियों ने उनके तबादले का आदेश जारी किया।  सूत्रों के मुताबिक, कस्टमर सर्विस यूनिट में टेक्निशियन के रूप में काम कर रही फातिमा का मंगलवार को पलारीवत्तोम टेलीफोन एक्सचेंज में तबादला कर दिया। तबादले के बाद उन्हें इस एक्सचेंज में पब्लिक रिलेशंस का काम नहीं करना होगा। हालांकि रेहाना

Written By :

admin

Updated

October 24, 2018

न्यूज़ डेस्क–केरल के सबरीमाला मंदिर में प्रवेश की कोशिश करने वाली बीएसएनएल की कर्मचारी रेहाना फातिमा का तबादला शहर के पलारीवत्तोम टेलीफोन एक्सचेंज में कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, रेहाना अब तक स्थानीय बोट जेटी ब्रांच की कस्टमर सर्विस यूनिट में काम कर रही थीं। इसी बीच मंगलवार को अधिकारियों ने उनके तबादले का आदेश जारी किया। 

सूत्रों के मुताबिक, कस्टमर सर्विस यूनिट में टेक्निशियन के रूप में काम कर रही फातिमा का मंगलवार को पलारीवत्तोम टेलीफोन एक्सचेंज में तबादला कर दिया। तबादले के बाद उन्हें इस एक्सचेंज में पब्लिक रिलेशंस का काम नहीं करना होगा। हालांकि रेहाना के तबादले की वजह को लेकर बीएसएनएल ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

बीते शुक्रवार को रेहाना फातिमा ने आईजी के साथ करीब 250 पुलिसकर्मियों के सुरक्षा घेरे में मंदिर में प्रवेश की कोशिश की थी लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। मंदिर में घुसने का प्रयास करने वाली महिला पत्रकार कविता जक्कल और उन्हें मंदिर के बाहर से ही लौटना पड़ा। इस घटना के बाद फातिमा के कोच्चि स्थित घर में कुछ अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ भी की। 

बता दें सामाजिक कार्यकर्ता रेहाना फातिमा का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है। सामाजिक मान्यताओं और रुढ़ियों को तोड़ने की कोशिश करती रहने वाली रेहाना इससे पहले चर्चा में तब आई थीं जब एक प्रफेसर ने महिलाओं के स्तनों की तुलना तरबूजों से कर दी थी। विरोध करते हुए रेहाना ने एक सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट किया जिसमें वह टॉपलेस थीं और उन्होंने केवल अपने स्तन तरबूजों से ढके थे। 

सरकारी कर्मचारी रेहाना दो बच्चों की मां हैं। वह एक मॉडल और ऐक्टिविस्ट हैं। उन्होंने सबरीमाला में जाने के कोशिश की तो उनके घर पर हमला कर दिया गया। लोगों का विरोध झेलने की रेहाना को आदत हो गई है। वह कहती हैं, ‘मुझे समझ नहीं आता कि एक महिला के शरीर को लेकर इतना विवाद क्यों होता है। मैं एक महिला के शरीर से जुड़ी हुई सीमाओं पर सवाल करना चाहती थी। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग मानक बनाए गए हैं।’