बहराइचः सीमा पर तैनात एसएसबी जवान आतंकी हमले में शहीद

बहराइच — एसएसबी रुपईडीहा डी कंपनी के जवान की जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में रविवार को मौत हो गई। यह सूचना रुपईडीहा पहुंची तो कंपनी के अन्य जवानों व अधिकारियों में मायूसी छा गयी। अधिकारियों के मुताबिक शहीद हुआ जवान जम्मू में पंचायत चुनाव में ड्यूटी के लिए गया था। रुपईडीहा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया जाएगा। रुपईडीहा एसएएसबी 42वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट सुकुमार देववर्मन ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल के डी कंपनी में विजय कुमार पुत्र देवराज की तैनाती थी। जम्मू में चल रहे पंचायत चुनाव में सुरक्षा के

Written By :

admin

Updated

October 22, 2018

बहराइच — एसएसबी रुपईडीहा डी कंपनी के जवान की जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में रविवार को मौत हो गई। यह सूचना रुपईडीहा पहुंची तो कंपनी के अन्य जवानों व अधिकारियों में मायूसी छा गयी।

अधिकारियों के मुताबिक शहीद हुआ जवान जम्मू में पंचायत चुनाव में ड्यूटी के लिए गया था। रुपईडीहा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

रुपईडीहा एसएएसबी 42वीं वाहिनी के सहायक कमांडेंट सुकुमार देववर्मन ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल के डी कंपनी में विजय कुमार पुत्र देवराज की तैनाती थी। जम्मू में चल रहे पंचायत चुनाव में सुरक्षा के लिए विजय कुमार की तैनाती की गई थी। जहां पर वह ड्यूटी कर रहे थे। रविवार देर रात आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया।

जिसमें विजय कुमार के सिर में गोली लगने से मौत हो गई। इसकी सूचना रुपईडीहा पहुंची तो डी कंपनी के जवानों के साथ अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गई। सभी ने रुपईडीहा में दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उनका पार्थिव शरीर उन्नाव जिले के राउतापुर करन पोस्ट सिकंदरपुर थाना बीघापुर जिला उन्नाव लाया जा रहा है। जहां उन्हें पूर्व सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। सहायक कमांडेंट ने बताया कि मृतक जवान विजय कुमार का जन्म 14 अक्तूबर 1989 को हुआ था। वह वर्ष 2011 में सशस्त्र सीमा बल में सेना में भर्ती हुए थे।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)