मैं सोई रहती थी ‘सलमान’ देर रात मेरे घर आकर ड्रिंक करते थे

मनोरंजन डेस्क– अभिनेता सलमान खान को लेकर बॉलीवुड गलियारों से अक्सर कुछ न कुछ मर्च मसाले वाली खबरे आया ही करती है। ऐसी ही दिलचस्प खबर इस बार अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी लेकर आईं है। शिल्पा इन दिनों अमेज़न प्राइम पर शुरु हुए अपने नए शो ‘हियर मी लव मी’ की वजह से चर्चा में हैं। डेटिंग से जुड़े इस शो में शिल्पा शेट्टी आने वाले कंटेस्टेंट को ब्लाइंड डेट करवाती हैं और इसी शो के बारे में बातचीत करते हुए शिल्पा शेट्टी ने अपने और अभिनेता सलमान खान की डेटिंग को लेकर पूछे गए सवालों के भी जवाब दिए। सलमान

Written By :

admin

Updated

October 5, 2018

मनोरंजन डेस्क– अभिनेता सलमान खान को लेकर बॉलीवुड गलियारों से अक्सर कुछ न कुछ मर्च मसाले वाली खबरे आया ही करती है। ऐसी ही दिलचस्प खबर इस बार अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी लेकर आईं है।

शिल्पा इन दिनों अमेज़न प्राइम पर शुरु हुए अपने नए शो ‘हियर मी लव मी’ की वजह से चर्चा में हैं। डेटिंग से जुड़े इस शो में शिल्पा शेट्टी आने वाले कंटेस्टेंट को ब्लाइंड डेट करवाती हैं और इसी शो के बारे में बातचीत करते हुए शिल्पा शेट्टी ने अपने और अभिनेता सलमान खान की डेटिंग को लेकर पूछे गए सवालों के भी जवाब दिए।

सलमान खान और शिल्पा शेट्टी ने ‘दस’, ‘गर्व: प्राइड एंड ऑनर’, ‘औज़ार’, ‘फिर मिलेंगे’, ‘शादी करके फंस गया यार’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है और इसी दौरान ये अफवाह भी आई की दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन सलमान के साथ किसी भी तरह की रोमांटिक डेट की बात को शिल्पा ने साफ कर दिया।

हालांकि शिल्पा ने अपने परिवार और सलमान को लेकर बात करते हुए कहा, ”सलमान कभी-कभी मेरे घर रात में आ जाया करते थे। मैं सोई रहती थी और वो मेरे पापा के साथ बैठ कर घंटों बातें करते थे और ड्रिंक भी करते थे। लेकिन जब मेरे पिता का निधन हुआ उस दिन वो मेरे घर आए। सलमान काफी उदास थे और बार काउंटर पर सिर झुकाकर बैठ गए। आज भी हम बहुत अच्छे दोस्त हैं।”