कृषि विभाग का सरकारी कर्मचारी ऐसे फंसाता था लड़कियां और फिर…

एटा–एटा में एक पति की जालसाजी का सनसनीखेज मामला सामने आया है । एक जालसाज पति अच्छे घराने और सरकारी कर्मचारी लड़कियों को मीठी मीठी और झूटी बातों में फंसाकर कर शादी कर लेता है और फिर शुरू होता है उसका खेल। जालसाज पति दिल्ली में कृषि विभाग में कम्पयूटर सहायक के पद पर तैनात है। पीड़ित पत्नी का आरोप है कि जालसाज पति लड़कियों को नशीली दवा खिलाकर उनके साथ जबरन अप्राकृतिक तरीके से यौन सम्बन्ध बनाता है और उनका अश्लील वीडिओ बनाकर उनकों ब्लैकमेल करने के साथ ही बड़े ही शातिराने तरीके से लड़कियों की मानसिक दशा ख़राब

Written By :

admin

Updated

September 24, 2018

एटा–एटा में एक पति की जालसाजी का सनसनीखेज मामला सामने आया है । एक जालसाज पति अच्छे घराने और सरकारी कर्मचारी लड़कियों को मीठी मीठी और झूटी बातों में फंसाकर कर शादी कर लेता है और फिर शुरू होता है उसका खेल।

जालसाज पति दिल्ली में कृषि विभाग में कम्पयूटर सहायक के पद पर तैनात है। पीड़ित पत्नी का आरोप है कि जालसाज पति लड़कियों को नशीली दवा खिलाकर उनके साथ जबरन अप्राकृतिक तरीके से यौन सम्बन्ध बनाता है और उनका अश्लील वीडिओ बनाकर उनकों ब्लैकमेल करने के साथ ही बड़े ही शातिराने तरीके से लड़कियों की मानसिक दशा ख़राब बताकर उनको एक तरफा तलाक भी दे देता है। ये शातिर पति पहले भी कई लड़कियों के साथ इस तरह की घटनाओ को अंजाम दे चुका है और कई शादियॉं कर चुका है।

दरअसल ये  पूरा मामला थाना कोतवाली नगर के लोधी नगर का है जहाँ एक शिक्षका अर्चना नामक युवती ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि मेरी शादी मेरठ के रहने वाले नितेश से 2011 में हुयी थी जबकि 2008 में शातिर पति ने पहली शादी कर चुका था। उसने पीड़ित पत्नी अर्चना से 2011 में उसे गुमराह कर् शादी कर ली जबकि 2008 में अलीगढ़ की रहने वाली शिक्षका से शादी कर् चुका था पर उसने अर्चना को बताया नही। वही पीड़िता का कहना है कि उसके परिजनों ने शादी में लाखो रुपये खर्च किये गये थे। शादी के बाद से वो अपने पति नितेश के साथ रह रही थी। लेकिन कुछ दिन बाद मुझे पता चला कि ये व्यक्ति तो पहले से ही शादी शुदा है जब ये बात अपने पति से पूछी उसने मुझे धमकी देकर कर मारपीट कर चुप करा दिया। वही पीड़ित पत्नी की माने तो ये शातिर किस्म का व्यक्ति है और आये दिन ऐसे शादी के नए,नए कारनामे करते हुए नई लडकिया फसाता रहता है। और तलाक के बाद नयी लड़की की तलाश में जुट जाता है। 

ये शातिर पति अच्छे घराने की लड़कियों और सरकारी कर्मचारी लड़कियों को अपने चुंगल में फसा कर उसे बड़े बड़े सपने दिखाता है और उसके बाद उससे शादी भी रचा लेता है। इतना ही नहीं इसमें इसके परिवार के लोग भी इसकी इस कारगुजारी में साथ देते है और इसके भाई ने भी गुमराह कर दो शादिया की है। और यदि इस पीड़ित पत्नी अर्चना की माने तो ये शातिर पति 8 साल तक महिलाओं को गुमराह कर् शांत करता रहता था कियोकि 8 साल के बाद दहेज एक्ट की कार्यवाही नही होती है। और वो नशे की दवाइयां खिलाकर नशे में पत्नी के अश्लील वीडियो बनाकर अपने पास सुरक्षित रख लेता है और पुलिस और न्यायालय को अश्लील और पागलपन का वीडियो दिखाकर चुपचाप से एकतरफा तलाक करा कर तलाक दे देता है। वहीं पीड़िता द्धारा एस एस पी को अपनी व्यथा सुनाने और प्रार्थना पत्र देने के बाद एस एस पी ने कोतवाली नगर में आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाई के निर्देश दिये है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)