…तो दो जगहों से वोटर हैं प्रियंका चोपड़ा !

बरेली : फिल्म एक्ट्रसे और पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा ने 17 साल पहले बरेली छोड़ दिया था, मगर नगर निकाय की मतदाता सूची में उनका नाम अभी भी शामिल है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत मुखर्जी ने बताया कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बरेली में नहीं रहतीं। सालों से उनका मकान बंद पड़ा है। इसलिए बीएलओ से रिपोर्ट मांगी है। उनका (प्रियंका) और उनकी मां का नाम मुंबई की मतदाता सूची में हैं, इसलिए यहां की सूची से उनके नाम हटाए जाएंगे।   जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन आर. विक्रम सिंह ने बताया कि जब वह यहां वर्षों से नहीं रह

Written By :

admin

Updated

November 8, 2017

बरेली : फिल्म एक्ट्रसे और पूर्व विश्व सुंदरी प्रियंका चोपड़ा ने 17 साल पहले बरेली छोड़ दिया था, मगर नगर निकाय की मतदाता सूची में उनका नाम अभी भी शामिल है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत मुखर्जी ने बताया कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा बरेली में नहीं रहतीं। सालों से उनका मकान बंद पड़ा है। इसलिए बीएलओ से रिपोर्ट मांगी है। उनका (प्रियंका) और उनकी मां का नाम मुंबई की मतदाता सूची में हैं, इसलिए यहां की सूची से उनके नाम हटाए जाएंगे।

 

जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन आर. विक्रम सिंह ने बताया कि जब वह यहां वर्षों से नहीं रह रही हैं तो उनका नाम मतदाता सूची में नहीं होना चाहिए था, उनके नाम होने की जांच कराई जाएगी। प्रियंका चोपड़ा का मकान सिटी रेलवे स्टेशन के पास है जो बंद है। वे परिवार समेत मुंबई जा चुकी हैं। उनके पिता कर्नल डॉ. अशोक चोपड़ा ने वर्ष-2012 में जिला प्रशासन को पत्र भेजकर इसकी जानकारी भी दे दी थी,  मगर प्रियंका का नाम मतदाता सूची से हटाया नहीं गया।

उप्र निकाय चुनाव से पहले कुंवरपुर निवासी एक व्यक्ति ने निर्वाचन विभाग को पत्र भेजकर शिकायत करते हुए कहा कि वार्ड 56 की जूनियर हाईस्कूल जसौली की मतदाता सूची में 234 क्रमांक संख्या पर प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा का नाम दर्ज है।