छात्रा को जिंदा जलाने वाला आशिक गिरफ्तार, घंटो होती थी बाते

गोरखपुर– छात्रा को जिंदा जलाने वाले सिरफिरे आशिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये सिरफिरा छात्रा पर शादी का दबाव बना रहा था। लेकिन छात्रा के इंकार करने पर इसने छात्रा के सोते वक्त मिट्टी का तेले डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। वहीं पुलिस ने इस मामले में मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी आशिक को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल 31 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में एक छात्रा के जलने का मामला सामने आया था। जब पुलिस ने इसकी गहराई से जांच पड़ताल की तो मामला प्रेम प्रंसग का सामने आया है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित

Written By :

admin

Updated

September 7, 2018

गोरखपुर– छात्रा को जिंदा जलाने वाले सिरफिरे आशिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये सिरफिरा छात्रा पर शादी का दबाव बना रहा था। लेकिन छात्रा के इंकार करने पर इसने छात्रा के सोते वक्त मिट्टी का तेले डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की।

वहीं पुलिस ने इस मामले में मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी आशिक को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल 31 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में एक छात्रा के जलने का मामला सामने आया था। जब पुलिस ने इसकी गहराई से जांच पड़ताल की तो मामला प्रेम प्रंसग का सामने आया है।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित युवती पिछले दो महीने से कुशीनगर के कमलेश नाम के युवक के संपर्क में थी। सर्विलांस सेल की मदद से पता चला कि दोनों घंटो एक दूसरे से बाते किया करते थे। कमलेश ने छात्रा को एक मोबाइल और कुछ पैसे दिए थे। लेकिन जब कमलेश ने शादी की बात कही तो छात्रा ने मना कर दिया।

जिससे गुस्साए कमलेश ने 31 अगस्त को कुशीनगर से गोरखपुर पहुंचा। पुलिस पूछताछ में कमलेश ने बताया कि उसने खिड़की के जरिए छात्रा पर मिट्टी का तेल छिड़क उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया था।

वहीं छात्रा पर हुए हमले के बाद परिजनों ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। लेकिन पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से इस घटना तत्परता दिखाते हुए आरोपी शख्स को आज गिरफ्तार कर लिया।