बुजुर्ग ने बच्चियों से की अश्लील हरकत, गुस्साए पिता ने पीट-पीट कर मार डाला

बलरामपुर– जिले में बच्चियों से अश्लील हरकत करने के आरोप में लोगों ने बुजुर्ग की जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद अस्पताल से इलाज करके घर पहुंचे आरोपी की बाद में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर एक बच्ची के पिता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है। हैललिया थानाध्यक्ष रामशंकर तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि, गत बुधवार को थाना क्षेत्र के एक गांव में बुजुर्ग कोयलाहे (75) गांव की तीन बच्चियों को नींबू, अमरूद व टॉफी-बिस्कुट का लालच देकर अपने घर ले गया और अश्लील हरकत करने लगा। आरोपी

Written By :

admin

Updated

September 1, 2018

बलरामपुर– जिले में बच्चियों से अश्लील हरकत करने के आरोप में लोगों ने बुजुर्ग की जमकर पिटाई कर दी। जिसके बाद अस्पताल से इलाज करके घर पहुंचे आरोपी की बाद में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर एक बच्ची के पिता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

हैललिया थानाध्यक्ष रामशंकर तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि, गत बुधवार को थाना क्षेत्र के एक गांव में बुजुर्ग कोयलाहे (75) गांव की तीन बच्चियों को नींबू, अमरूद व टॉफी-बिस्कुट का लालच देकर अपने घर ले गया और अश्लील हरकत करने लगा। आरोपी की मंशा भांपकर तीनों बच्चियां वहां से भागकर अपने घर गईं और परिवारीजनों को अपनी साथ घटित पूरी कहानी बताई।

जिसके बाद एक बच्ची के पिता इतने आक्रोशित हो गए कि गुरुवार को बाजार में आरोपी कोयलाहे की जमकर पिटाई कर दी। पुलिस ने घायल आरोपी कोयलाहे को सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया। चोट ज्यादा नहीं होने के कारण डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद कोयलाहे को घर भेज दिया। गुरुवार देर शाम कोयलाहे की घर पर ही अचानक मौत हो गई।

मौत के बाद शोकाकुल परिवार

थानाध्यक्ष ने बताया कि, कोयलाहे का चरित्र व सामाजिक छवि गांव में पहले से खराब थी। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव व्याप्त है। मृतक के भाई वली हुसैन की तहरीर पर पुलिस ने बच्ची के पिता के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।