प्रेमी युगल ने यमुना नदी में लगाई मौत की छलांग

इलाहाबाद — संगम नगरी इलाहाबाद के नए यमुना नदी पर बने पुल पर शुक्रवार सुबह एक प्रेमी युगल ने मौत छलांग लगा दी. पुल से नदी में गिरते ही दोनों नदी की धारा में समा गए.सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों को तलाशने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस के हाथ सफलता हाथ नहीं लगी है.  उधर पुलिस ने बताया कि, पुल पर तैनात गार्ड ने एक लड़के और एक लड़की को हाथ पकड़कर पुल पर चहल कदमी करते देखे गए थे. बाद में दोनों ने यमुना में छलांग लगा दी और जबतक लोग

Written By :

admin

Updated

August 24, 2018

इलाहाबाद — संगम नगरी इलाहाबाद के नए यमुना नदी पर बने पुल पर शुक्रवार सुबह एक प्रेमी युगल ने मौत छलांग लगा दी. पुल से नदी में गिरते ही दोनों नदी की धारा में समा गए.सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों को तलाशने का प्रयास किया. लेकिन पुलिस के हाथ सफलता हाथ नहीं लगी है. 

उधर पुलिस ने बताया कि, पुल पर तैनात गार्ड ने एक लड़के और एक लड़की को हाथ पकड़कर पुल पर चहल कदमी करते देखे गए थे. बाद में दोनों ने यमुना में छलांग लगा दी और जबतक लोग कुछ समझ पाते दोनों बरसात में उफलाती नदी की धारा में खो चुके थे. हालांकि बाद में दोनों को तलाशने के लिए स्थानीय गोताखोरों को लगाया गया और जल पुलिस की भी मदद ली गई लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चल सका.

वहीं कीडगंज थाना पुलिस ने आस-पास मौजीद लोगों से भी पूछताछ की लेकिन अभी तक प्रेमी युवक की पहचान नहीं हो सकी है. गौरतलब है कि नैनी का नया पुल अब सुसाइड प्वाइंट बन गया है और आये दिन यहां इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं.जबकि जिला प्रशासन इन हादसों को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा हैं.