कानपुर: अटल जी की अस्थि कलश यात्रा का परिवहन मंत्री ने बनाया मजाक

कानपुर देहात–कानपुर देहात मे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की अस्थी कलश यात्रा पहुची। इस यात्रा में जहां एक ओर लोग वाहन के साथ – साथ पैदल चल रहे थे ; वहीँ प्रभारी मंत्री ने अपनी लग्जरी गाडी से बाहर निकलने की भी जहमत नहीं उठायी।  परिवहन मंत्री और अस्थि कलश यात्रा के प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह पूरी यात्रा के दौरान अपनी लग्ज़री कार मे सवार दिखे। अस्थि कलश वाहन पर प्रभारी और परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को होना चाहिए था। लेकिन वो एसी कार से नही उतरे।  इस बीच उन्होने बताया की देश का गौरव अटल जी के

Written By :

admin

Updated

August 24, 2018

कानपुर देहात–कानपुर देहात मे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की अस्थी कलश यात्रा पहुची। इस यात्रा में जहां एक ओर लोग वाहन के साथ – साथ पैदल चल रहे थे ; वहीँ प्रभारी मंत्री ने अपनी लग्जरी गाडी से बाहर निकलने की भी जहमत नहीं उठायी। 

परिवहन मंत्री और अस्थि कलश यात्रा के प्रभारी स्वतंत्र देव सिंह पूरी यात्रा के दौरान अपनी लग्ज़री कार मे सवार दिखे। अस्थि कलश वाहन पर प्रभारी और परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को होना चाहिए था। लेकिन वो एसी कार से नही उतरे। 

इस बीच उन्होने बताया की देश का गौरव अटल जी के देहांत के बाद दुनिया के 28 देशो का झण्डा झुका है और जो लोग अटल जी को श्रद्धांजलि नहीं दे पाये थे उन लोगो के लिए ये अस्थी कलश यात्रा निकाली गयी है। ताकि जो लोग दिल्ली उनकी अत्येष्ठी मे शामिल नहीं हो सके है वो लोग भी अटल जी को श्रद्धांजलि दे सके। 

(रिपोर्ट – संजय कुमार , कानपुर )