बाजपेयी जी की अस्थि कलश यात्रा में सीमा समाप्त होने तक आगे-आगे चली गाय !

हरदोई–भारत के पूर्व प्रधामनंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की अस्थियो कलश आज लखनऊ से बरेली जाने के लिए हरदोई के रास्ते होता हुआ शहर पहुंचा। यहाँ पर भाजपा के जिलाध्यक्ष ने अस्थि कलश यात्रा की आगवानी की। उसके बाद लम्बे चौड़े वाहनों के काफिले के साथ मुट्ठी भर कार्यकर्ता अटल जी को लेकर नारे लगाते हुए शहर की सीमा में लाये जहा शहर के मुख्य मार्गो से होता हुआ अस्थि कलश शाहजहांपुर रवाना हो गया। अस्थि कलश यात्रा के दौरान श्यामा गाय यात्रा के आगे आगे चलकर शहर भर में कौतुहल जरूर बन गयी। श्यामा गाय पुलिस के

Written By :

admin

Updated

August 24, 2018

हरदोई–भारत के पूर्व प्रधामनंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की अस्थियो कलश आज लखनऊ से बरेली जाने के लिए हरदोई के रास्ते होता हुआ शहर पहुंचा। यहाँ पर भाजपा के जिलाध्यक्ष ने अस्थि कलश यात्रा की आगवानी की।

उसके बाद लम्बे चौड़े वाहनों के काफिले के साथ मुट्ठी भर कार्यकर्ता अटल जी को लेकर नारे लगाते हुए शहर की सीमा में लाये जहा शहर के मुख्य मार्गो से होता हुआ अस्थि कलश शाहजहांपुर रवाना हो गया। अस्थि कलश यात्रा के दौरान श्यामा गाय यात्रा के आगे आगे चलकर शहर भर में कौतुहल जरूर बन गयी। श्यामा गाय पुलिस के वाहनों के संग आगे आगे चलती नजर आई। 

दरअसल आज यह श्यामा गाय उस समय चर्चा का केंद्र बन गयी जब अटल बिहारी बाजपेयी की यात्रा हरदोई शहर में लखनऊ चुंगी पहुंची और शहर के सीमा में अटल जी की अस्थि कलश यात्रा के आगे आगे यह गाय चलने लगी। अटल जी की कलश यात्रा जिस तरफ गयी उस तरग यह गाय आगे आगे चलती रही। जैसे ही अटल जी की अस्थि कलश यात्रा शहर सीमा को छोड़कर शाहजहांपुर के लिए रवाना हुआ यह काली गाय वापस हो गयी। इसे पूर्व शहर की सीमा में प्रवेश पर कुछ जगहों पर भाजपा कार्यक्रताओ ने श्रद्धासुमन अर्पित किये। हालकि अस्थि कलश यात्रा ने वाहनों का लम्बा चौड़ा काफिला था लेकिन भीड़ बहुत हल्की ही नजर आयी। 

(रिपोर्ट – सुनील अर्कवंशी , हरदोई )