रक्षाबंधन पर सीएम योगी ने बहनों को फ्री बस सेवा देने का किया ऐलान

लखनऊ– एक दिन बाद यानि रविवार को रक्षा बंधन का त्योहार है जिसको ध्यान में रखते हुए सीएम योगी ने प्रदेश की बहनों को एक खास तोहफा दिया है। दरअसल सीएम योगी ने महिलाओं को रक्षा बंधन के दिन फ्री बस सेवा कराने का ऐलान किया है। जिसमें महिला यात्री हर श्रेणी की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेगी। लेकिन अगर उनके साथ कोई पुरुष यात्री है तो उसे अपनी टिकट लेना होगा। यह फ्री बस सेवा शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक लागू होगी। इतना ही नही बल्कि जिन महिला यात्रियों ने एडवांस में अपनी

Written By :

admin

Updated

August 24, 2018

लखनऊ– एक दिन बाद यानि रविवार को रक्षा बंधन का त्योहार है जिसको ध्यान में रखते हुए सीएम योगी ने प्रदेश की बहनों को एक खास तोहफा दिया है। दरअसल सीएम योगी ने महिलाओं को रक्षा बंधन के दिन फ्री बस सेवा कराने का ऐलान किया है।

जिसमें महिला यात्री हर श्रेणी की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेगी। लेकिन अगर उनके साथ कोई पुरुष यात्री है तो उसे अपनी टिकट लेना होगा। यह फ्री बस सेवा शनिवार रात 12 बजे से रविवार रात 12 बजे तक लागू होगी।

इतना ही नही बल्कि जिन महिला यात्रियों ने एडवांस में अपनी टिकट बुक करा ली है। उन्हे टिकट की धनराशि वापिस की जाएगी परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि रक्षाबंधन के दिन प्रदेश भर में महिला यात्रियों किराया नही लिया जाएगा।

यह फ्री सेवा केवल 24 घंटो के लिए हो होगी। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक पी गुरु प्रसाद ने बताया कि इस बार भी सीएम के आदेश पर बहनों को मुफ्त में बस से सफर करने का मौका मिलेगा। महाप्रबंधक (मुख्यालय) राजेश वर्मा ने बताया कि प्रदेश की सभी बसों में महिला यात्रियों की फ्री सफर पर सीएम की मंजूरी मिल गई है।