फिल्मी स्टाइल में ज्वेलरी शॉप में सेंध लगाकर उड़ाए करोड़ो के जेवरात

इलाहाबाद – यूपी में बदमाश इतने बेखौफ हो चुके है कि अब दुकानो की दीवारों तक को तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला इलाहाबाद का है। जहां चोरो ने बड़े ही शातिर तरीके से ज्वेलरी शॉप की दुकान में करोड़ो के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। उधर पुलिस चोरी की इस घटना का जल्द ही खुलासा करने का दावा कर रही है।शहर की एक ज्वेलरी शॉप में बेखौफ बदमाशों ने दुकान से ही सटी बंद बिल्डिंग की दीवार में बड़े ही शातिराने तरीके से छेद कर इस पूरी घटना को अंजाम दिया है।

Written By :

admin

Updated

August 17, 2018

इलाहाबाद – यूपी में बदमाश इतने बेखौफ हो चुके है कि अब दुकानो की दीवारों तक को तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला इलाहाबाद का है। जहां चोरो ने बड़े ही शातिर तरीके से ज्वेलरी शॉप की दुकान में करोड़ो के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।

उधर पुलिस चोरी की इस घटना का जल्द ही खुलासा करने का दावा कर रही है।शहर की एक ज्वेलरी शॉप में बेखौफ बदमाशों ने दुकान से ही सटी बंद बिल्डिंग की दीवार में बड़े ही शातिराने तरीके से छेद कर इस पूरी घटना को अंजाम दिया है।

लेकिन बदमाशों को शायद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का जरा भी ख्याल नही आया। और ये पूरा वाक्या कैमरे में कैद हो गया। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद बगल की बिल्डिंग का ताला तुड़वाया गया तो उसमें खाने के समान कपड़े और औज़ार पड़े थे।

PunjabKesari

जिससे साफ है की चोर एक दिन रूक कर दीवार तोड़ी और फिर चोरी करके निकल गए। दुकान मालिक के मुताबिक एक करोड़ से अधिक के गहने चोरी हुए हैं। एसएसपी ने बताया कि जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।