मास्टर जी ने छात्रों के हाथ में ‘कलम’ की जगह थमा दी ‘झाड़ू’ और ‘कूड़ादान’ !

हाथरस–मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के सरकारी स्कूलों की तस्वीर को बदलने के लिए तमाम दावे कर रहे हो और शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लाख प्रयास कर रहे हो लेकिन विधालय में तैनात शिक्षक उनके इस मनसूबे पर पलीता लगाने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ रहे।  शिक्षक विधालय में पढ़ने आये छात्रों के हाथो में कलम की जगह झाड़ू पकड़ा कर शिक्षा का नया पाठ पढ़ाने में लगे हुये है। ताजा मामला हाथरस जिले के मुरसान ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विधालय नगला धनसिंह का है, विधालय में तैनात शिक्षकों ने पढ़ने आये मासूम छात्रों के हाथो में झाड़ू

Written By :

admin

Updated

August 14, 2018

हाथरस–मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के सरकारी स्कूलों की तस्वीर को बदलने के लिए तमाम दावे कर रहे हो और शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लाख प्रयास कर रहे हो लेकिन विधालय में तैनात शिक्षक उनके इस मनसूबे पर पलीता लगाने में कोई कोरकसर नहीं छोड़ रहे। 

शिक्षक विधालय में पढ़ने आये छात्रों के हाथो में कलम की जगह झाड़ू पकड़ा कर शिक्षा का नया पाठ पढ़ाने में लगे हुये है। ताजा मामला हाथरस जिले के मुरसान ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विधालय नगला धनसिंह का है, विधालय में तैनात शिक्षकों ने पढ़ने आये मासूम छात्रों के हाथो में झाड़ू पकड़ा दी। जिन हाथो ने ठीक से कलम भी नहीं पकड़ना सीखा है वो विधालय में शिक्षकों की लापरवाही के चलते झाड़ू लगाने को मजबूर है। विधालय की टीचर खड़े होकर मासूम बच्चो से झाड़ू लगवा रही है। विधालय में पढ़ने वाले मासूम छात्र जिन हाथों में किताब और कलम होनी चाहिए उन के हाथों में शिक्षकों ने झाड़ू पकड़ा दी गई है। वही इस पुरे मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी का कहना है की मामला संज्ञान में आया है जाँच कराई जायेगी। 

 (रिपोर्ट-सूरज मौरेया,हाथरस)