बाढ़ पीड़ितों के साथ भगवा राजनीति, राहत सामग्री पर छपे योगी और मोदी

बाराबंकी — उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घाघरा नहीं जमकर कहर बरपा रही है। जबकि बाराबंकी में घाघरा नदी की बाढ़ से प्रभावित हज़ारो लोग बेघर हो गए है। दर्जनों गाँव पानी मे डूबे है। परेशान हजारों बाढ़ पीड़ित जैसे-तैसे जीवन यापन करने के लिए मजबूर है। वही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इस आपदा के समय में भी भगवा राजनीती कर रही है। बाढ़ पीडितो को बांटी जाने वाली राहत सामग्री को भी भगवा रंग में करवा दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है। जब प्रदेश सरकार ने बाढ़ पीडितो को बांटी जाने वाली राहत सामग्री को  भगवा रंग

Written By :

admin

Updated

August 11, 2018

बाराबंकी — उत्तर प्रदेश के कई जिलों में घाघरा नहीं जमकर कहर बरपा रही है। जबकि बाराबंकी में घाघरा नदी की बाढ़ से प्रभावित हज़ारो लोग बेघर हो गए है। दर्जनों गाँव पानी मे डूबे है। परेशान हजारों बाढ़ पीड़ित जैसे-तैसे जीवन यापन करने के लिए मजबूर है।

वही उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इस आपदा के समय में भी भगवा राजनीती कर रही है। बाढ़ पीडितो को बांटी जाने वाली राहत सामग्री को भी भगवा रंग में करवा दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है। जब प्रदेश सरकार ने बाढ़ पीडितो को बांटी जाने वाली राहत सामग्री को  भगवा रंग के डिब्बे में बनवा कर बटवाया हो,और राजनेताओ के चेहरे उसपर लगे हो। इस भगवा राहत सामग्री के डिब्बे पर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी का फ़ोटो भी लगी है। 

दरअसल बाराबंकी घाघरा नदी बाढ़ इलाके में बाराबंकी पहुंचे  योगी के सिचाई मंत्री धर्मपाल सिंह से पूछा गया कि राहत सामग्री का रंग भगवा क्यों किया गया, क्या 2019 की तैयारी है ,तो मंत्री जी का जवाब था कि प्रचार नहीं हो रहा है। ये उत्तर प्रदेश की जनता का सौभाग्य है जहां से राजाओ का राज समाप्त होता है वहा से योगी राज प्रारम्भ होता है। उन फोटुओं को तो आप धन्यवाद् दीजिये कि प्रधानमंत्री का फ़ोटो और मुख्यमंत्री का फ़ोटो लगा है। 

(रिपोर्ट :सतीश कश्यप, बाराबंकी)