लखनऊ: हजरतगंज स्थित SBI की मुख्य शाखा में लगी भीषण आग

लखनऊ--राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेज बैंक (एसबीआई) की मुख्य शाखा परिसर में नौवें तल पर शनिवार सुबह अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। आग लगने से धुएं का काला गुबार देख लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को इसकी सूचना दी।  सूचना पाकर फौरन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस जब तक आग बुझा पाती तब तक दोनो होटल धू-धू कर जलने लगा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक महत्वपूर्ण दस्तावेज और काफी

Written By :

admin

Updated

July 7, 2018

लखनऊ--राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेज बैंक (एसबीआई) की मुख्य शाखा परिसर में नौवें तल पर शनिवार सुबह अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। आग लगने से धुएं का काला गुबार देख लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को इसकी सूचना दी। 

सूचना पाकर फौरन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची। पुलिस जब तक आग बुझा पाती तब तक दोनो होटल धू-धू कर जलने लगा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक महत्वपूर्ण दस्तावेज और काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।