चार बच्चियों के साथ मां ने खाया जहर, तीन की मौत

सीतापुर — उत्तर प्रदेश  के सीतापुर में भैंस के दूध न देने पर पति ने भैंस की डंडे से पिटाई कर दी, जिससे क्षुब्ध होकर पत्नी ने अपनी चार मासूम बच्चियों को जहर दे कर खुद भी जहर खा लिया।इस दौरान मां सहित दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई है।   बता दें कि महोली कोतवाली इलाके के बसारा गांव के निवासी अरविन्द का अपनी पत्नी आरती से भैंस के दूध न देने की बात को लेकर विवाद हो गया। अरविन्द ने भैंस को बेच देने की बात कही जिस पर दोनों के बीच और विवाद बढ़ गया। बात

Written By :

admin

Updated

November 4, 2017

सीतापुर — उत्तर प्रदेश  के सीतापुर में भैंस के दूध न देने पर पति ने भैंस की डंडे से पिटाई कर दी, जिससे क्षुब्ध होकर पत्नी ने अपनी चार मासूम बच्चियों को जहर दे कर खुद भी जहर खा लिया।इस दौरान मां सहित दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई है।

 

बता दें कि महोली कोतवाली इलाके के बसारा गांव के निवासी अरविन्द का अपनी पत्नी आरती से भैंस के दूध न देने की बात को लेकर विवाद हो गया। अरविन्द ने भैंस को बेच देने की बात कही जिस पर दोनों के बीच और विवाद बढ़ गया। बात बढ़ने पर अरविन्द ने भैस की डंडे से पिटाई कर दी।बताते है कि भैंस आरती के घर वालों ने दहेज में दी थी जिसे आरती बहुत प्यार करती थी। बताया जाता है कि आज सुबह जब अरविन्द खेत पर गया हुआ था तभी आरती ने अपनी चारों बच्चियों को चाय में जहर मिलाकर पिला दिया और खुद भी चाय पी ली। चाय पीते ही आरती सहित उसकी दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई।