लखनऊ पुलिस ने बिछड़े भाई को भाईयों से मिलवाया..!

लखनऊ — राजधानी लखनऊ की बड़गांव पुलिस चौकी ने फिर एक परिवार के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी दी है। इससे पहले भी पुलिस कई परिवारों को मिलवा चुकी है।   पुलिस ने बताया कि हफ्तों से लखनऊ से गायब मानसिक रूप से बीमार बलप्रीत सिंह को कोतवाली नगर की बडगांव पुलिस ने उनके परिजन भाई सिमरन पुत्र परमजीत सिंह निवासी गुरुद्वारा गोविंदपुर आलमबाग लखनऊ को  टेलीफोन से बुलाकर मंगलवार शाम सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि बलप्रीत क्षेत्र में घूमता हुआ मिला था। उसके पास से घर का पता और मोबाइल नम्बर मिला है। जिसके जरिए परिवार वालों को सूचना

Written By :

admin

Updated

June 13, 2018

लखनऊ — राजधानी लखनऊ की बड़गांव पुलिस चौकी ने फिर एक परिवार के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी दी है। इससे पहले भी पुलिस कई परिवारों को मिलवा चुकी है।

 

पुलिस ने बताया कि हफ्तों से लखनऊ से गायब मानसिक रूप से बीमार बलप्रीत सिंह को कोतवाली नगर की बडगांव पुलिस ने उनके परिजन भाई सिमरन पुत्र परमजीत सिंह निवासी गुरुद्वारा गोविंदपुर आलमबाग लखनऊ को  टेलीफोन से बुलाकर मंगलवार शाम सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि बलप्रीत क्षेत्र में घूमता हुआ मिला था।

उसके पास से घर का पता और मोबाइल नम्बर मिला है। जिसके जरिए परिवार वालों को सूचना दी गई। मंगलवार शाम को अपने बड़े भाई को पाकर दोनों भाइयों के खुशी से आंसू छलक पड़े। दोनों भाइयों ने बड़गांव पुलिस चौकी इंचार्ज रतन पांडेय और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद दिया। एसपी लल्लन सिंह ने भी पुलिस टीम को बधाई दी