Pappu Yadav Arrest: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, 35 साल पुराने मामले में हुई गिरफ्तारी

Pappu Yadav Arrest: बिहार की राजनीति में शुक्रवार रात खूब ड्रामा देखने को मिला। यहां पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को आधी रात को पटना स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया है। पप्पू यादव को 35 साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया है। उन पर उन पर 1995 में पटना में एक घर पर अवैध रूप से कब्ज़ा करने का आरोप है। हालांकि गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें पटना के IGIMS अस्पताल भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज लगातार जारी है। बताया जा

Written By :

SK Sharma

Updated

February 7, 2026

Pappu Yadav Arrest

Pappu Yadav Arrest: बिहार की राजनीति में शुक्रवार रात खूब ड्रामा देखने को मिला। यहां पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को आधी रात को पटना स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया है। पप्पू यादव को 35 साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया है। उन पर उन पर 1995 में पटना में एक घर पर अवैध रूप से कब्ज़ा करने का आरोप है।

हालांकि गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें पटना के IGIMS अस्पताल भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज लगातार जारी है। बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य स्थिति में गिरावट आने के कारण डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए PMCH अस्पताल में रेफर किया गया है। फिलहाल उनकी हालत को लेकर डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।

Pappu Yadav Arrest: आधी रात हाई-वोल्टेज ड्रामा और फिर गिरफ्तारी

बता दें कि शुक्रवार आधी रात को पप्पू यादव की गिरफ्तारी के दौरान हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ। देर रात अचानक पप्पू यादव के आवास पर भारी पुलिस बल पहुंच गया। सादे कपड़ों में अधिकारी, पांच थानों की टीम और घंटों की मशक्कत के बाद सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान पप्पू यादव के समर्थकों ने पुलिस की गाड़ी पर चढ़कर नारे लगाए। इस बीच, पप्पू यादव ने चिल्लाकर कहा कि वे उन्हें मारने आए हैं। पप्पू यादव शुक्रवार शाम को ही दिल्ली से पटना पहुंचे थे।

Pappu Yadav Arrest: क्या है पूरा मामला

दरअसल पप्पू यादव को 1995 के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। उन पर पटना में एक घर पर अवैध रूप से कब्ज़ा करने का आरोप है, जहां वह शुरू में किराएदार के तौर पर रहने आए थे। पप्पू यादव ने पहले किराए के घर में अपना ऑफिस खोला और फिर कथित तौर पर उस पर कब्ज़ा कर लिया। मकान मालिक ने इस मामले में उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। उन पर भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420, 468, 448, 506 और 120B के तहत आपराधिक अपराधों का आरोप है। बताया जा रहा है कि इस मामले की कोर्ट में सुनवाई चल रही थी, लेकिन सांसद लगातार गैरहाजिर थे।

कोर्ट ने दो दिन पहले उनकी संपत्ति कुर्क करने का आदेश दिया था और उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था। कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई करते हुए पटना पुलिस ने शुक्रवार आधी रात को पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पप्पू यादव के समर्थकों और पुलिस के बीच तीखी बहस हुई। वहीं गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल मेडिकल प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)