Ayodhya: राम मंदिर में नमाज पढ़ने की कोशिश, हिरासत में लिया गया कश्मीरी शख्स

Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। राम मंदिर में एक 55 साल के कश्मीरी सख्स ने नमाज पढ़ने की कोशिश की। हालांकि जैसे ही उसने अपनी नमाज की चटाई बिछाई, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद वह नारेबाजी करने लगा। यह घटना मंदिर के दक्षिणी परकोटे क्षेत्र की है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान कश्मीर के रहने वाले अहमद शेख के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही खुफिया एजेंसियां, पुलिस और सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक से पूछताछ शुरू की। Ayodhya: अहमद शेख से

Written By :

SK Sharma

Updated

January 10, 2026

Ayodhya Kashmiri man namaz

Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। राम मंदिर में एक 55 साल के कश्मीरी सख्स ने नमाज पढ़ने की कोशिश की। हालांकि जैसे ही उसने अपनी नमाज की चटाई बिछाई, वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद वह नारेबाजी करने लगा। यह घटना मंदिर के दक्षिणी परकोटे क्षेत्र की है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान कश्मीर के रहने वाले अहमद शेख के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही खुफिया एजेंसियां, पुलिस और सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक से पूछताछ शुरू की।

Ayodhya: अहमद शेख से पूछताछ जारी

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को, राम मंदिर परिसर की दक्षिणी बाहरी दीवार के पास कश्मीर से आए अहमद शेख को नमाज पढ़ते देखा गया। इस दौरान लोगों ने उसे देखा, तो उसे रोक दिया। जिसके बाद शख्स चिल्लाने लगा और धार्मिक नारे लगाने लगा। हंगामा सुनकर सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे और युवक को हिरासत में ले लिया। हालांकि, इस मामले पर अभी तक जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। राम मंदिर ट्रस्ट ने भी इस पूरी घटना पर कोई बयान जारी नहीं किया है। फिलहाल अहमद शेख को हिरासत लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।

कौन है राम मंदिर में नमाज पढ़ने वाला अब्दुल

हिरासत में लिया गया अब्दुल अहद शेख जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले का रहने वाला है। उसने राम मंदिर जाने के बाद सीता रसोई के पास नमाज पढ़ने की कोशिश कर रहा था। सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी के दौरान अहम शेख के बैग से काजू और किशमिश बरामद किए। पूछताछ के दौरान, उसने बताया कि वह अजमेर जा रहा था। फिलहाल, जांच एजेंसियां ​​यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि वह अयोध्या क्यों आया, उसे किसने आने के लिए कहा, वह मंदिर परिसर में क्यों घुसा, और वहां पूजा करने के पीछे उसके क्या इरादे थे।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)