Bhai Dooj 2025: भाई दूज पर बन रहा अद्भुत संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Bhai Dooj 2025: पांच दिवसीय दिवाली उत्सव का समापन भाई दूज के साथ होता है, जिसे भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पवित्र प्रतीक माना जाता है। यह त्योहार हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है और इसे यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। रक्षाबंधन की तरह, इस दिन भी बहन अपने भाई को तिलक लगाती है, आरती उतारती है और अपने हाथों से भोजन कराकर उसकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सफलता की कामना करती है। भाई अपनी बहन की जीवन भर रक्षा करने का वचन देता

Written By :

SK Sharma

Updated

October 22, 2025

Bhai Dooj Tilak Muhurat

Bhai Dooj 2025: पांच दिवसीय दिवाली उत्सव का समापन भाई दूज के साथ होता है, जिसे भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पवित्र प्रतीक माना जाता है। यह त्योहार हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है और इसे यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। रक्षाबंधन की तरह, इस दिन भी बहन अपने भाई को तिलक लगाती है, आरती उतारती है और अपने हाथों से भोजन कराकर उसकी दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सफलता की कामना करती है। भाई अपनी बहन की जीवन भर रक्षा करने का वचन देता है और उसे उपहार भी देता है।

Bhai Dooj 2025: भाई दूज सही तारीख

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष कार्तिक शुक्ल द्वितीया तिथि 22 अक्टूबर 2025 को रात्रि 8:17 बजे से प्रारंभ होकर 23 अक्टूबर 2025 को रात्रि 10:47 बजे समाप्त होगी। चूंकि सभी त्यौहार उदया तिथि, अर्थात् सूर्योदय के समय, में मनाए जाते हैं, इसलिए शास्त्रों के अनुसार भाई दूज का पर्व 23 अक्टूबर, गुरुवार को मनाना उचित माना गया है। भाई दूज की पूजा और तिलक सुबह के समय नहीं, बल्कि दोपहर में करना शुभ होता है।

Bhai Dooj Tilak Muhurat: तिलक का मुहूर्त

ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन का सबसे शुभ समय दोपहर 12:05 बजे से 2:54 बजे तक रहेगा। इस दौरान शुभ चौघड़िया दोपहर 12:05 बजे से 1:30 बजे तक और अमृत चौघड़िया दोपहर 1:30 बजे से 2:54 बजे तक रहेगा, जो अत्यंत फलदायी और शुभ माना जाता है। अमृत चौघड़िया में तिलक लगाना विशेष रूप से भाई के जीवन में सुख, समृद्धि और दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है। इस तिथि पर विशाखा नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में इस योग को अत्यंत शुभ माना जाता है। भाई दूज पर सूर्य और बुध तुला राशि में होंगे, जिससे बुधादित्य योग बन रहा है। इसके अतिरिक्त, चंद्रमा मंगल के स्वामित्व वाली वृश्चिक राशि में प्रवेश करने वाला है।

Bhai Dooj 2025: भाई दूज पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत

मेष- राशि वालों को माता-पिता का स्नेह और मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक लाभ के भी योग हैं।

कन्या और धनु – इन राशियों के पारिवारिक जीवन में खुशियाँ आएंगी और भाई-बहनों के साथ उनके रिश्ते मज़बूत होंगे। धनु राशि वालों को भाई दूज पर विशेष रूप से कोई शुभ समाचार मिल सकता है और व्यावसायिक लाभ के भी संकेत हैं। इस दिन अपनी बहन को सफेद वस्तुएँ, जैसे वस्त्र, मिठाई या चाँदी का उपहार देना विशेष फलदायी होगा।

वृश्चिक – वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय बदलावों से भरा हो सकता है। वृश्चिक राशि वालों को कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। उनकी व्यावसायिक छवि में सुधार और मजबूती आ सकती है। उन्हें व्यवसाय से जुड़े लोगों का सहयोग मिल सकता है।

कुंभ – भाई दूज पर चंद्रमा कुंभ राशि वालों को आर्थिक लाभ दिलाएगा। कोई रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आय का कोई नया स्रोत बनेगा। पारिवारिक मामलों में आप निर्णायक भूमिका निभाएँगे। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति और प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है। अपनी वाणी को मधुर बनाए रखें। व्यवसाय करने वालों के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है।

तुला – तुला राशि के जातकों को इस दौरान आर्थिक लाभ हो सकता है। कर्ज संबंधी समस्याओं का समाधान हो सकता है। विवाह में आ रही अड़चनें दूर हो सकती हैं। आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में निखार आ सकता है।

सिंह – सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ हो सकता है। आपको संपत्ति में निवेश करने का अवसर मिल सकता है, जिससे आर्थिक लाभ हो सकता है। पुराने काम से जुड़ा तनाव दूर हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)