सीतापुर में फिर खूंखार कुत्ते ने घर में घुसकर दो को किया लहूलुहान

सीतापुर –उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में आदमखोर कुत्तों के हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव का है जहां एक कुत्ते ने घर में घुसकर महिला और बच्चे को घायल कर दिया। वहीं पुलिस ने बताया कि फतेहपुर गांव में गुरुवार को एक खूंखार कुत्ता घर में घुस गया और ऊषा (45) पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे तो कुत्ता भागकर पड़ोस के घर में पहुंच गया और 6 वर्षीय बच्चे आकाश पर झपट पड़ा।इस दौरान ग्रामीणों ने बच्चे को बचाया और

Written By :

admin

Updated

June 1, 2018

सीतापुर –उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में आदमखोर कुत्तों के हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव का है जहां एक कुत्ते ने घर में घुसकर महिला और बच्चे को घायल कर दिया।

वहीं पुलिस ने बताया कि फतेहपुर गांव में गुरुवार को एक खूंखार कुत्ता घर में घुस गया और ऊषा (45) पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे तो कुत्ता भागकर पड़ोस के घर में पहुंच गया और 6 वर्षीय बच्चे आकाश पर झपट पड़ा।इस दौरान ग्रामीणों ने बच्चे को बचाया और कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला।

उधर पशु चिकित्सा सेवा के नोडल अधिकारी आदित्य कुमार ने बताया कि मृत कुत्ते को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसके हमले में घायल महिला और बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

गौरतलब हो कि सीतापुर जिले में पिछले करीब एक महीने से आदमखोर कुत्तों का आतंक है। पिछले साल नवम्बर से अब तक कुत्तों के हमलों में 14 बच्चों की मौत हो चुकी है। वहीं, बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं।हालांकि प्रशासन इन आदमखोर कुत्तों को पकड़ने प्रयास कर रहा है।