नौकरी दिलाने के नाम पर महिला का अपहरण कर डेढ़ साल तक किया रेप

हरदोई–सरकार भले ही महिला सुरक्षा का दावा करें ; लेकिन महिलाओं पर होने वाले अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हरदोई में नौकरी का झांसा देकर युवती को अगवा कर डेढ़ साल तक बंधक बनाकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी युवक अब महिला को वेश्यावृत्ति करने के लिए मजबूर कर रहा है। किसी तरह भागकर पुलिस अधीक्षक आफिस पहुंची महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है। ये महिला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के कोतवाली व कस्बा

Written By :

admin

Updated

May 31, 2018

हरदोई–सरकार भले ही महिला सुरक्षा का दावा करें ; लेकिन महिलाओं पर होने वाले अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हरदोई में नौकरी का झांसा देकर युवती को अगवा कर डेढ़ साल तक बंधक बनाकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है।

आरोप है कि आरोपी युवक अब महिला को वेश्यावृत्ति करने के लिए मजबूर कर रहा है। किसी तरह भागकर पुलिस अधीक्षक आफिस पहुंची महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये महिला उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के कोतवाली व कस्बा मल्लावां की रहने वाली है।महिला के साथ डेढ़ साल तक बंधक बनाकर बलात्कार करने और अब वेश्यावृत्ति करने के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है। अपर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह के कार्यालय पहुंची महिला ने बताया की वह महिला मल्लावां थाना इलाके की रहने वाली है करीब डेढ़ साल पहले नौकरी का झांसा देकर कस्बे के बंदीपुर का रहने वाला चंद्रपाल हरदोई में उसे ब्रेड फैक्ट्री में नौकरी दिलाने हैं का झांसा देकर अपने साथ लेकर आया था। यहां मिल कॉलोनी में उसने उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुराचार किया। जिसके बाद उसे एक बेटी पैदा हुई।

महिला का आरोप है की अब महिला और उसका पति उस पर जबरिया वेश्यावृत्ति करने का दबाव डालते हैं। जिसका विरोध करने पर उसकी पिटाई की जाती है। किसी तरह वह भागकर यहां पहुंची है। इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह का कहना है की महिला ने शिकायती पत्र दिया है। इसकी आरोपों की जांच के लिए महिला थानाध्यक्ष को लगाया गया है शीघ्र ही इस मामले में कार्यवाही कराई जाएगी।

(रिपोर्ट – सुनील अर्कवंशी , हरदोई )