Women’s ODI World cup 2025: महिला वर्ल्ड कप का शेड्यूल घोषित, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला

Women’s ODI World cup 2025: आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 का शेड्यूल सोमवार को जारी कर दिया है। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट का 13वां संस्करण 30 सितंबर से 2 नवंबर तक चलेगा। जिसमें 8 टीमें भाग निलेंगी। इस बड़े आयोजन का आयोजन हाइब्रिड मॉडल पर होगा, जिसके लिए भारत और श्रीलंका में पांच स्थानों का चयन किया गया है। इन स्थानों में एसीए स्टेडियम (गुवाहाटी), होलकर स्टेडियम (इंदौर), एसीए-वीडीसीए स्टेडियम (विशाखापत्तनम), एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु) और आर प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो) शामिल हैं। Women’s ODI World cup 2025: 12 साल बाद मेजबानी कर रहा भारत

Written By :

SK Sharma

Updated

June 17, 2025

Women’s ODI World cup 2025: आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 का शेड्यूल सोमवार को जारी कर दिया है। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट का 13वां संस्करण 30 सितंबर से 2 नवंबर तक चलेगा। जिसमें 8 टीमें भाग निलेंगी। इस बड़े आयोजन का आयोजन हाइब्रिड मॉडल पर होगा, जिसके लिए भारत और श्रीलंका में पांच स्थानों का चयन किया गया है। इन स्थानों में एसीए स्टेडियम (गुवाहाटी), होलकर स्टेडियम (इंदौर), एसीए-वीडीसीए स्टेडियम (विशाखापत्तनम), एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु) और आर प्रेमदासा स्टेडियम (कोलंबो) शामिल हैं।

Women’s ODI World cup 2025: 12 साल बाद मेजबानी कर रहा भारत

दरअसल चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले BCCI और PCB के बीच हाइब्रिड मॉडल पर समझौता हुआ था। इस समझौते के मुताबिक पाकिस्तान अपने सभी मैच कोलंबो में खेलेगा। टीम इंडिया विश्व कप में अपने सफर की शुरुआत 30 सितंबर को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ करेगी। जबकि भारतीय टीम 5 अक्टूबर को आर प्रेमादासा कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। भारत 2013 के बाद पहली बार महिला वनडे विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश समेत 8 टीमें विश्व कप का हिस्सा हैं।

Women’s ODI World cup 2025: 8 टीमें में होगा घमासान

बता दें कि महिला वनडे विश्व कप 30 सितंबर से 2 नवंबर तक खेला जाएगा। लीग मैच राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेले जाएंगे। शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। सेमीफाइनल में ग्रुप स्टेज में पहले स्थान पर रहने वाली टीम का सामना चौथे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम का सामना तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगा।

सेमीफाइनल 29 और 30 अक्टूबर को होंगे। फाइनल 2 नवंबर को खेला जाएगा। प्रतियोगिता में पाकिस्तान के प्रदर्शन के आधार पर पहला सेमीफाइनल गुवाहाटी या कोलंबो में होगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल बेंगलुरु में होगा। फाइनल बेंगलुरु या कोलंबो में होगा।

शेड्यूल जारी होने के बाद आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने कहा, “शेड्यूल की पुष्टि से आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 में और अधिक उत्साह बढ़ गया है। महिलाओं के खेल की आठ सर्वश्रेष्ठ टीमों के भारत आने, अविश्वसनीय स्थानों और रिकॉर्ड तोड़ने वाली भीड़ के साथ, हम सभी एक अविस्मरणीय टूर्नामेंट की प्रतीक्षा कर रहे हैं।” इस टूर्नामेंट में कुल 31 मैच खेले जाएंगे। वहीं, 26 अक्टूबर को दो मैच खेले जाएंगे।

Women’s ODI World Cup 2025 schedule:महिला विश्व का शेड्यूल जारी

30 सितंबर: भारत vs श्रीलंका, दोपहर 3 बजे- बेंगलुरु

1 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड, दोपहर 3 बजे- इंदौर

2 अक्टूबर: बांग्लादेश vs पाकिस्तान, दोपहर 3 बजे- कोलंबो

3 अक्टूबर: इंग्लैंड vs दक्षिण अफ्रीका, दोपहर 3 बजे- बेंगलुरु

4 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका, दोपहर 3 बजे- कोलंबो

5 अक्टूबर: भारत vs पाकिस्तान, दोपहर 3 बजे- कोलंबो

6 अक्टूबर: न्यूजीलैंड vs दक्षिण अफ्रीका, दोपहर 3 बजे- इंदौर

7 अक्टूबर: इंग्लैंड vs बांग्लादेश, दोपहर 3 बजे- गुवाहाटी

8 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया vs पाकिस्तान, दोपहर 3 बजे- कोलंबो

9 अक्टूबर: भारत vs दक्षिण अफ्रीका, विजाग, दोपहर 3 बजे

10 अक्टूबर: न्यूजीलैंड vs बांग्लादेश, दोपहर 3 बजे- विजाग

11 अक्टूबर: इंग्लैंड vs श्रीलंका, दोपहर 3 बजे- गुवाहाटी

12 अक्टूबर: भारत vs ऑस्ट्रेलिया, दोपहर 3 बजे-विजाग

13 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका vs बांग्लादेश, दोपहर 3 बजे-विजाग

14 अक्टूबर: न्यूजीलैंड vs श्रीलंका, दोपहर 3 बजे-कोलंबो

15 अक्टूबर: इंग्लैंड vs पाकिस्तान, कोलंबो, दोपहर 3 बजे

16 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया vs बांग्लादेश, दोपहर 3 बजे-विजाग

17 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका vs श्रीलंका, दोपहर 3 बजे- कोलंबो

18 अक्टूबर: न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान, दोपहर 3 बजे- कोलंबो

19 अक्टूबर: भारत vs इंग्लैंड, दोपहर 3 बजे- इंदौर

20 अक्टूबर: श्रीलंका vs बांग्लादेश, दोपहर 3 बजे- कोलंबो

21 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका vs पाकिस्तान, दोपहर 3 बजे- कोलंबो

22 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड, दोपहर 3 बजे- इंदौर

23 अक्टूबर: भारत vs न्यूजीलैंड, दोपहर 3 बजे- गुवाहाटी

24 अक्टूबर: पाकिस्तान vs श्रीलंका, दोपहर 3 बजे- कोलंबो

25 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया vs श्रीलंका, दोपहर 3 बजे- इंदौर

26 अक्टूबर: इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड, सुबह 11 बजे- गुवाहाटी

26 अक्टूबर: भारत vs बांग्लादेश, दोपहर 3 बजे- बेंगलुरु

29 अक्टूबर: सेमीफाइनल 1, गुवाहाटी/कोलंबो, दोपहर 3 बजे

30 अक्टूबर: सेमीफाइनल 2, दोपहर 3 बजे- बेंगलुरु

2 नवंबर: फाइनल, दोपहर 3 बजे- कोलंबो/बेंगलुरु

ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)