Ram Darbar Pran Pratishtha: अयोध्या राम मंदिर में परिवार संग विराजे ‘राजा’ राम, CM योगी ने उतारी आरती

Ram Darbar Pran Pratishtha : भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या एक बार फिर धार्मिक उत्साह और भक्ति के रंग में रंग गई है। राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार सजाया गया है, जिसमें भगवान श्री राम के साथ माता सीता, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और हनुमान जी नजर आ रहे हैं। गुरुवार को गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मुख्य यजमान यूपी सीएम योगी समेत धर्मगुरुओं की मौजूदगी में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में राम दरबार समेत आठ विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। Ram Darbar Pran Pratishtha: CM योगी ने उतारी आरती

Written By :

SK Sharma

Updated

June 5, 2025

Ram Darbar Pran Pratishtha

Ram Darbar Pran Pratishtha : भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या एक बार फिर धार्मिक उत्साह और भक्ति के रंग में रंग गई है। राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार सजाया गया है, जिसमें भगवान श्री राम के साथ माता सीता, भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न और हनुमान जी नजर आ रहे हैं। गुरुवार को गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मुख्य यजमान यूपी सीएम योगी समेत धर्मगुरुओं की मौजूदगी में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में अभिजीत मुहूर्त में राम दरबार समेत आठ विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Ram Darbar Pran Pratishtha: CM योगी ने उतारी आरती

इस अवसर पर 101 वैदिक आचार्य मंत्रों के उच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान जय श्री राम के नारे से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा। सीएम योगी ने मूर्ति की आरती की। सबसे खास बात ये है कि आज सीएम योगी का जन्मदिन भी है और आज के दिन अयोध्या के राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की गई है। दरअसल 22 जनवरी 2024 को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी और आज यानी 5 जून को राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई।

CM योगी हनुमान गढ़ी में भी किए दर्शन

इससे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार 5 जून को अपने 53वें जन्मदिन के मौके पर अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रामलला के दर्शन किए। हनुमान गढ़ी के भी दर्शन किए। सीएम योगी की मौजूदगी में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई है। सीएम योगी ने राम मंदिर के प्रथम तल पर बने राम दरबार की पूजा की। सीएम योगी मणिरामदास की छावनी जाएंगे, जहां वे महंत नृत्य गोपालदास के जन्मोत्सव समारोह में भी हिस्सा लेंगे। इसी दिन वे सरयू महोत्सव का उद्घाटन भी करेंगे।

Ram Darbar Pran Pratishtha: सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राम दरवार प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एसपी सुरक्षा बलरामचारी दुबे और मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव ने पूरी व्यवस्था का गहनता से निरीक्षण किया है। मंदिर परिसर को अत्याधुनिक सुरक्षा उपकरणों से सुरक्षित किया गया है। इसके अलावा एटीएस, सीआईएसएफ, पीएसी और सिविल पुलिस के जवानों की टीमें तैनात की गई हैं। कार्यक्रम में किसी तरह की चूक न हो, इसके लिए प्रशासन ने मजिस्ट्रेटों की तैनाती भी सुनिश्चित की है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)