Jamshedpur: MGM मेडिकल कॉलेज की छत गिरने से बड़ा हादसा, तीन की मौत

Jamshedpur MGM Building Collapse: झारखंड के जमशेदपुर में शनिवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां MGM मेडिकल कॉलेज की छत गिरने से तीन मरीजों की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री और एनडीआरएफ की टीम देर रात मौके पर पहुंच गई। फिलहाल बचाव अभियान जारी है। वहीं मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। Jamshedpur: हादसे के समय सो रहे थे मरीज मिली जानकारी के अनुसार कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल

Written By :

SK Sharma

Updated

May 4, 2025

Jamshedpur MGM Building Collapse झारखंड के जमशेदपुर में शनिवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां MGM मेडिकल कॉलेज की छत

Jamshedpur MGM Building Collapse: झारखंड के जमशेदपुर में शनिवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां MGM मेडिकल कॉलेज की छत गिरने से तीन मरीजों की मौत हो गई। जबकि कई घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य मंत्री और एनडीआरएफ की टीम देर रात मौके पर पहुंच गई। फिलहाल बचाव अभियान जारी है। वहीं मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।

Jamshedpur: हादसे के समय सो रहे थे मरीज

मिली जानकारी के अनुसार कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मेडिसिन विभाग के कॉरिडोर की बालकनी अचानक भरभराकर गिर गई। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं वार्ड के बरामदे में सो रहे पांच लोग मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुंची और मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम शुरू हुआ। देर रात मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम जारी रहा। फिलहाल सभी शव निकाल लिए गए है।

Jamshedpur MGM Building Collapse: तीन लोगों की मौत

इस हादसे में घायल तीन मरीजों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। यह हादसा शनिवार शाम करीब 4 बजे हुआ। मृतकों की पहचान साकची निवासी 73 वर्षीय डेविड जॉनसन, 61 वर्षीय लुकास साइमन तिर्की और सरायकेला निवासी 65 वर्षीय श्रीचंद तांती के रूप में हुई है। जिन दो लोगों को बचाया गया है, उनमें रेणुका देवी और सुनील कुमार शामिल हैं। रेणुका देवी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Jamshedpur MGM Building Collapse: मुआवजे का किया गया ऐलान

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने हादसे में मरने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए कार्ययोजना बनाई जाएगी। हादसे की जांच के लिए झारखंड सरकार ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। साथ ही मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार की सहायता राशि देने का ऐलान किया गया है।


ये भी पढ़ेंः-Viral Girl Monalisa: खूबसूरती’ बनी मुसीबत ! महाकुंभ छोड़ने को मजबूर हुई मोनालिसा

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)