20 साल बाद पति से अगल होगी मैरी कॉम, इस खिलाड़ी को कर रही हैं डेट !

Mary Kom: भारत में इन दिनों तलाक का मौसम आ गया है। एक के बाद एक कई सेलेब्रिटीज ने अलग होने का ऐलान कर चुके है। इसमें कई क्रिकेटरों का नाम शामिल हैं। अब इस लिस्ट में ओलंपिक मेडलिस्ट और छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम का नाम भी जुड़ रहा है। खबरों की माने तो मैरी कॉम शादी के 20 साल बाद अपने पति करुंग ओन्खोलर (ओनलर) से अलग होने जा रहा रही हैं। मैरी कॉम और ओनलर की लव स्टोरी को मिसाल माना जाता था। ओनलर को एक आदर्श पति के तौर पर देखा जाता था, जिन्होंने

Written By :

SK Sharma

Updated

April 8, 2025

Mary Kom

Mary Kom: भारत में इन दिनों तलाक का मौसम आ गया है। एक के बाद एक कई सेलेब्रिटीज ने अलग होने का ऐलान कर चुके है। इसमें कई क्रिकेटरों का नाम शामिल हैं। अब इस लिस्ट में ओलंपिक मेडलिस्ट और छह बार की वर्ल्ड चैंपियन मैरी कॉम का नाम भी जुड़ रहा है। खबरों की माने तो मैरी कॉम शादी के 20 साल बाद अपने पति करुंग ओन्खोलर (ओनलर) से अलग होने जा रहा रही हैं। मैरी कॉम और ओनलर की लव स्टोरी को मिसाल माना जाता था। ओनलर को एक आदर्श पति के तौर पर देखा जाता था, जिन्होंने मैरी कॉम को बॉक्सर बनाने के लिए अपने करियर की कुर्बानी दे दी।

Mary Kom: पति से अलग रह रही हैं मैरी कॉम

बता दें कि मैरी कॉम और ओनलर की शादी साल 2005 में थी। इससे पहले दोनों 5 साल तक डेट कर रहे थे। 20 साल के इस रिश्त में वे तीन बेटों के माता-पिता बने और फिर 2018 में एक बेटी को गोद लिया। फिलहाल दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। मैरी कॉम अपने चार बच्चों के साथ फरीदाबाद में रह रही हैं, जबकि उनके पति ओनलर कुछ पारिवारिक सदस्यों के साथ दिल्ली में रह रहे हैं।

Mary Kom: क्या है अलग होने की वजह

इन दोनों के अलग होने के पीछे कई वजहें सामने आ रही हैं। इनमें से एक मुख्य वजह मणिपुर विधानसभा चुनाव में ओनलर की हार बताई जा रही है। मैरी कॉम ने ओनलर के प्रचार के लिए दो से तीन करोड़ रुपए खर्च किए थे और हार के बाद वह निराश थीं। हालांकि, ओनलर चुनाव नहीं लड़ना चाहते थे और मैरी कॉम के कहने पर ही उन्होंने चुनाव लड़ा था।

बिजनेस पार्टनर के साथ रिलेशनशिप में हैं मैरी कॉम?

इतना ही नहीं मैरी कॉम और ओनलर के अलग होने की बड़ी बात यह भी सामने आई है कि महान मुक्केबाज एक बिजनेसमैन के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। खबरों की माने तो, ऐसी अफवाहें उड़ रही हैं कि मैरी कॉम को अपने पति से अलग होने के बाद फिर से प्यार हो गया है और वह अपने बिजनेस पार्टनर को डेट कर रही हैं, जो किसी दूसरी बॉक्सर का पति है।

कौन हैं हितेश चौधरी?

मैरी कॉम के बिजनेस पार्टनर और मैरी कॉम फाउंडेशन के अध्यक्ष हितेश चौधरी हैं। कहा जाता है कि वह ओलंपिक चैंपियन बॉक्सर के साथ रिलेशनशिप में हैं। उन्होंने मैरी कॉम के साथ कई तस्वीरें भी शेयर की हैं। इससे अफवाहों को और बल मिला है। हितेश चौधरी पेशे से क्रिकेटर हैं और अब मैरी कॉम के साथ मिलकर कारोबार संभाल रहे हैं।