पेट्रोल – डीज़ल की बढ़ी कीमतों को लेकर सपाईयों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

अलीगढ़ —अलीगढ़ में पैट्रोल डीज़ल की बढ़ी कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के लोगों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन। साथ ही ऐलान कर दिया अगर कीमतें कम नहीं हुई तो लगातार आंदोलन जारी रहेगा । लगातार बढ़ रही तेल की कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड मालगोदाम से एकत्रित होकर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और उसके उपरांत मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट परिसर तक आए। यहां आकर ज्ञापन दिया जिसमें मांग की बढ़ी हुई तेल की कीमतें सरकार वापस ले अगर यकीन के वापस नहीं ली गई तो आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान काफी संख्या में आए कार्यकर्ताओं

Written By :

admin

Updated

May 28, 2018

अलीगढ़ —अलीगढ़ में पैट्रोल डीज़ल की बढ़ी कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के लोगों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन। साथ ही ऐलान कर दिया अगर कीमतें कम नहीं हुई तो लगातार आंदोलन जारी रहेगा ।

लगातार बढ़ रही तेल की कीमतों को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड मालगोदाम से एकत्रित होकर अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और उसके उपरांत मार्च निकालकर कलेक्ट्रेट परिसर तक आए। यहां आकर ज्ञापन दिया जिसमें मांग की बढ़ी हुई तेल की कीमतें सरकार वापस ले अगर यकीन के वापस नहीं ली गई तो आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान काफी संख्या में आए कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की और सभी का कहना है कि आम व्यक्ति के लिए सरकार कोई काम नहीं कर रही है और कीमतें बढ़ने से महंगाई बढ़ रही है।

(रिपोर्ट – पंकज शर्मा , अलीगढ )