यूपी में 39,000 सरकारी कर्मचारियों को इस माह नहीं मिलेगी सैलरी, योगी सरकार का बड़ा फैसला

126

UP Government Salary: उत्तर प्रदेश के 39,000 सरकारी कर्मचारियों को इस महीने वेतन नहीं मिलेगा। क्योंकि इन कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा पोर्टल पर अपलोड नहीं किया है। राज्य सरकार ने संपत्ति का ब्योरा देने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया था।

30 सितंबर तक दिया था समय

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों और अधिकारियों की संपत्ति का ब्योरा मांगा था। पोर्टल पर यह ब्योरा अपलोड करने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया था। लेकिन करीब 39,000 कर्मचारियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है। ऐसे में इन कर्मचारियों को इस महीने वेतन नहीं दिया जाएगा।

7,88,506 कर्मचारियों ने दिया संपत्ति का ब्योरा राज्य सरकार ने सभी 90 विभागों के कर्मचारियों को मानव संपदा पोर्टल पर संपत्ति का ब्योरा अपलोड करने का आदेश दिया था। 8,27,583 कर्मचारियों में से सिर्फ 7,88,506 कर्मचारियों ने ही संपत्ति का ब्योरा अपलोड किया है। जबकि, 39,077 कर्मचारियों ने संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया।

Related News
1 of 869

यूपी में कुल 8,46,640 राज्य कर्मचारी

आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में कुल 8,46,640 राज्य कर्मचारी हैं। इनमें से केवल 7,88,506 कर्मचारियों ने ही मानव संपदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति का ब्योरा दिया है। जिन विभागों से संपत्ति का ब्योरा मांगा गया है, उनमें वस्त्र, सैनिक कल्याण, ऊर्जा, खेल, कृषि एवं महिला कल्याण विभाग, बेसिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, चिकित्सा स्वास्थ्य, औद्योगिक विकास और राजस्व विभाग शामिल हैं।


ये भी पढ़ेंः- Monkeypox Virus ने भारत में दी दस्तक ? जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...