तुम्हारा राज खत्म हो जाएगा, बढ़ रही है मुस्लिम आबादी…सपा विधायक ने CM Yogi को दी खुली चुनौती

SP MLA Mehboob Ali statement , बिजनौर: समाजवादी पार्टी (सपा) नेताओं का विवादों से पुराना नाता रहा है। इसी सिलसिले में सोमवार को पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक महबूब अली ने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि मुसलमानों की आबादी बढ़ रही है और अब आपका राज खत्म हो जाएगा। हालांकि सपा विधायक के इस बयान पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। सपा नेता महबूब का विवादित बयान सपा विधायक का यह विवादित बयान बिजनौर में पार्टी द्वारा आयोजित एक बैठक के दौरान मंच पर मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिया। एक हॉल में आयोजित सपा

Written By :

SK Sharma

Updated

September 30, 2024

SP MLA Mehboob Ali statement , बिजनौर: समाजवादी पार्टी (सपा) नेताओं का विवादों से पुराना नाता रहा है। इसी सिलसिले में सोमवार को पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक महबूब अली ने भाजपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि मुसलमानों की आबादी बढ़ रही है और अब आपका राज खत्म हो जाएगा। हालांकि सपा विधायक के इस बयान पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

सपा नेता महबूब का विवादित बयान

सपा विधायक का यह विवादित बयान बिजनौर में पार्टी द्वारा आयोजित एक बैठक के दौरान मंच पर मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दिया। एक हॉल में आयोजित सपा की बैठक में महबूब अली यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि मुगलों ने देश पर 800 साल तक राज किया, जब वे नहीं रहेंगे तो आप (BJP) क्या रहोगे।

पूर्व मंत्री महबूब ने कहा कि 2027 में आप जरूर जाएंगे, हम जरूर आएंगे। विधायक ने यह भी दावा किया कि संविधान और सिद्धांत शब्द समाजवादी पार्टी में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में कानून नाम की कोई चीज नहीं बची है।

सपा ने महबूब के बयान से किया किनारा

उधर समाजवादी पार्टी ने महबूब अली के इस विवादित बयान से खुद को अलग कर लिया है। सपा प्रवक्ता सुनील साजन ने कहा कि सपा इस बयान से सहमत नहीं है। हम ऐसा नहीं मानते। लेकिन ये जरूर सच है कि देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। देश में भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। ऐसे में ये सारे मुद्दे मिलकर बीजेपी को जरूर हराएंगे, ये तय है।


ये भी पढ़ेंः- Monkeypox Virus ने भारत में दी दस्तक ? जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

ये भी पढ़ें:-प्रेमी ने प्रेग्नेंट कर छोड़ा, मां-बाप ने घर से निकाला, मसीहा बने दारोगा ने खुशियों से भर दी झोली

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)