Bengal Bandh: कोलकाता में मचे कोहराम के बीच BJP ने किया बंगाल बंद का ऐलान

Bengal Bandh: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के खिलाफ आज छात्र संगठन ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ तक मार्च में भाग लेने वालों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में 28 अगस्त को पश्चिम बंगाल में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। पुलिस ने ‘नबन्ना’ की ओर बढ़ रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछारें कीं। भाजपा ने किया बंगाल बंद का ऐलान बता दें कि प्रदर्शनकारी इस महीने की शुरुआत में

Written By :

SK Sharma

Updated

August 27, 2024

Bengal Bandh: कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के खिलाफ आज छात्र संगठन ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को राज्य सचिवालय ‘नबन्ना’ तक मार्च में भाग लेने वालों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में 28 अगस्त को पश्चिम बंगाल में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। पुलिस ने ‘नबन्ना’ की ओर बढ़ रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया, आंसू गैस के गोले दागे और पानी की बौछारें कीं।

भाजपा ने किया बंगाल बंद का ऐलान

बता दें कि प्रदर्शनकारी इस महीने की शुरुआत में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मद्देनजर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। भारतीय जनता पार्टी ने भी इसका समर्थन किया है और कल यानी बुधवार को बंगाल बंद का ऐलान किया है। पार्टी ने जानकारी दी है कि यह बंद 12 घंटे का होगा। बंगाल बंद के बीच आइए जानते हैं कि राज्य में क्या खुला रहेगा और क्या नहीं

बंगाल बंद कितने बजे तक चलेगा?

भाजपा ने 28 अगस्त को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक बंद का ऐलान किया है। भाजपा नेता ने कहा कि पुलिस शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें कर रही है। हावड़ा ब्रिज पर छात्रों पर आंसू गैस के गोले दागे गए हैं। कॉलेज स्ट्रीट पर उन पर लाठीचार्ज किया गया है। कृपया इस बर्बरता को तुरंत रोकें।

क्या खुला, क्या रहेगा बंद ?

भाजपा ने व्यापारिक संगठनों से बाजार बंद रखने का आह्वान किया है। हालांकि, बाजार बंद रहेंगे या नहीं, इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। दरअसल, बाजार समितियों ने अभी तक बंद की पुष्टि नहीं की है।

बंगाल बंद के आह्वान के बावजूद सरकारी कार्यालय, बैंक, स्कूल, कॉलेज और पेट्रोल पंप भी खुले रहने की संभावना है। इसके अलावा, चिकित्सा देखभाल, पेयजल, सार्वजनिक परिवहन, रेल सेवाएं जैसी आवश्यक सेवाएं हमेशा की तरह चालू रहने की उम्मीद है।

स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान खुले रहने की संभावना है। वहीं, सरकारी कार्यालय, बैंक, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग सेंटर या पेट्रोल पंप बंद होने के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे अपडेट के लिए अपने-अपने स्कूलों के संपर्क में रहें।


ये भी पढ़ेंः- UP Weather: यूपी में झुलसाती गर्मी से मिलेगी राहत ! तीन दिन बाद सुहावना होगा मौसम

ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका, ऋषभ पंत पर लगा इतने मैचों का प्रतिबंध, जानें वजह

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)