Kannauj Case: कौन हैं नवाब सिंह यादव ? जिन पर लगा नाबालिग से रेप का आरोप !

Kannauj Case: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में समाजवादी पार्टी (सपा) नेता नवाब सिंह यादव (Nawab Singh Yadav ) को 15 साल की लड़की से कथित तौर पर बलात्कार की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने नवाब सिंह यादव को रात में नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस कॉलेज के कमरे में पहुंची और नवाब को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अंडरवियर में पकड़ा रिपोर्ट के मुताबिक, जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो वह अंडरवियर में था।

Written By :

SK Sharma

Updated

August 13, 2024

Kannauj Case: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में समाजवादी पार्टी (सपा) नेता नवाब सिंह यादव (Nawab Singh Yadav ) को 15 साल की लड़की से कथित तौर पर बलात्कार की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने नवाब सिंह यादव को रात में नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बलात्कार की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। डायल 112 पर सूचना मिलने के बाद पुलिस कॉलेज के कमरे में पहुंची और नवाब को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने अंडरवियर में पकड़ा

रिपोर्ट के मुताबिक, जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची तो वह अंडरवियर में था। नवाब सिंह यादव पूर्व ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। नवाब को जिले में अखिलेश और डिंपल का दाहिना हाथ भी माना जाता है। इसे लेकर बीजेपी ने सपा पर निशाना साधा है। हालांकि, सपा नेता ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग जानना चाहते हैं कि नवाब सिंह यादव कौन हैं?

Who is Nawab Singh Yadav ? कौन हैं नवाब सिंह यादव

दरअसल नवाब सिंह यादव को सपा सांसद अखिलेश यादव और डिंपल यादव का करीबी माना जाता है। उन्हें कन्नौज का ‘मिनी सीएम’ भी कहा जाता है। वह पिछले 25 सालों से अखिलेश यादव के साथ साये की तरह रहे हैं। कौन हैं नवाब सिंह यादव? नवाब सिंह यादव कन्नौज जिले के कटरा के अड़ंगापुर गांव के रहने वाले हैं। नवाब यादव ने अपने करियर की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी।

कन्नौज कॉलेज में छात्र संघ की राजनीति से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले नवाब सिंह यादव 1997 में सपा के छात्र संगठन लोहिया वाहिनी में शामिल हो गए थे। जिसके बाद पार्टी ने नवाब सिंह को लोहिया वाहिनी का जिला अध्यक्ष बना दिया था।

जब अखिलेश यादव ने 1999 में कन्नौज से अपना पहला चुनाव लड़ा था, उस दौरान नवाब सिंह यादव उनके संपर्क में आए थे। उस समय जब अखिलेश यादव जमीनी स्तर पर राजनीति में उतरे थे, तो उन्होंने एक टीम बनाई थी, जिसमें नवाब सिंह यादव भी शामिल थे, क्योंकि तब वह लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष पद पर थे। धीरे-धीरे वह अखिलेश के करीबी नेताओं में शामिल हो गए।

नवाब सिंह यादव पर दर्ज हैं कई मामले

नवाब सिंह यादव 2006 में कन्नौज सदर सीट से ब्लॉक प्रमुख चुने गए थे। 2007 में जब मायावती मुख्यमंत्री बनीं तो नवाब सिंह यादव पर हत्या की कोशिश, रंगदारी, अपहरण, धमकी और फिरौती जैसे कई संगीन मामले दर्ज हुए। लेकिन उन्हें हमेशा अखिलेश यादव का समर्थन हासिल रहा। 2012 में जब अखिलेश यादव सीएम बने और डिंपल यादव कन्नौज से सांसद बनीं तो जिले में उनका राज शुरू हो गया।

मीडिया रिपोर्ट्स में उन्हें कन्नौज का ‘मिनी सीएम’ कहा गया। कहा जाता है कि 2012 में जब डिंपल यादव कन्नौज से निर्विरोध सांसद चुनी गईं तो इसमें नवाब सिंह यादव की बड़ी भूमिका थी। हालांकि, अब अखिलेश यादव कन्नौज से और डिंपल यादव मैनपुरी से सांसद हैं।


ये भी पढ़ेंः- UP Weather: यूपी में झुलसाती गर्मी से मिलेगी राहत ! तीन दिन बाद सुहावना होगा मौसम

ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका, ऋषभ पंत पर लगा इतने मैचों का प्रतिबंध, जानें वजह

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)