Sonakshi Sinha Wedding: शादी के बंधन में बंधे सोनाक्षी और जहीर इकबाल, सामने आईं तस्वीरें

Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने रविवार 23 जून को मुंबई में एक निजी समारोह में शादी कर ली। शादी में उनके करीबी परिवार और दोस्त शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद सोनाक्षी ने समारोह की तस्वीरें साझा कीं।

Written By :

SK Sharma

Updated

June 24, 2024

Sonakshi Sinha Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने रविवार 23 जून को मुंबई में एक निजी समारोह में शादी कर ली। शादी में उनके करीबी परिवार और दोस्त शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद सोनाक्षी ने समारोह की तस्वीरें साझा कीं। पिछले सात सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे सोनाक्षी और जहीर ने मुंबई में जहीर के घर पर विशेष विवाह अधिनियम के तहत शादी कर ली। उन्होंने सिविल विवाह की औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और अब वे आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी हैं।

 मुंबई में कपल का रिसेप्शन 

शादी के ठीक बाद मुंबई के दादर स्थित बैस्टियन रेस्टोरेंट में कपल का रिसेप्शन रखा गया, जहां नवविवाहिता सोनाक्षी सिन्हा लाल साड़ी और सिंदूर लगाकर पहुंचीं। कपल के करीबी सलमान खान कड़ी सुरक्षा के साथ देर से पहुंचे। रिसेप्शन में अनिल कपूर, रेखा, काजोल, संजय लीला भंसाली, सायरा बानो समेत कई सेलेब्स भी शामिल हुए।

onakshi sinha zaheer iqbal

मांग में सिंदूर… बालों में गजरा

शादी के दौरान सोनाक्षी सिन्हा सफेद साड़ी और बालों में गजरा लगाए सिंपल अंदाज में नजर आईं। रिसेप्शन में भी एक्ट्रेस का बेहद सिंपल और नेचुरल लुक देखने को मिला। रिसेप्शन के लिए सोनाक्षी ने लाल साड़ी पहनी थी। उन्होंने मांग में सिंदूर, बालों में गजरा और हाथ में महावर लगाकर अपने लुक को पूरा किया। जहीर की बात करें तो वह सफेद इंडो-वेस्टर्न ड्रेस में नजर आए। दोनों ने पार्टी में एक फ्रेम में साथ में पोज दिए और उनके चेहरे पर शादी का ग्लो भी देखने को मिला। अपने प्यार को शादी के मंच पर ले जाने के बाद कपल काफी खुश नजर आया।

Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal Wedding

आपको बता दें, सोनाक्षी और जहीर सात साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। सलमान खान जहीर के पिता के दोस्त हैं। सलमान ने ही सोनाक्षी सिन्हा को एक्शन-कॉमेडी ‘दबंग’ (2010) से बॉलीवुड में ब्रेक दिया था। जहीर ने भी सलमान खान की फिल्म ‘नोटबुक’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।

ये भी पढ़ेंः- UP Weather: यूपी में झुलसाती गर्मी से मिलेगी राहत ! तीन दिन बाद सुहावना होगा मौसम

ये भी पढ़ें: IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स को तगड़ा झटका, ऋषभ पंत पर लगा इतने मैचों का प्रतिबंध, जानें वजह

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)