2 मासूम बच्चों की हत्या करने के बाद फांसी के फंदे पर झूली मां…

गोरखपुर — उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने 2 मासूम बच्चों की हत्या करने के साथ ही खुद भी फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस  इस मामले की जांच में जुट गई है। बता दें कि मामला कैंट थाना क्षेत्र स्थित झांरखण्डी कालोनी का है। यहां एक मां ने अपने 2 बच्चों को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद महिला ने खुद भी फांसी का

Written By :

admin

Updated

May 18, 2018

गोरखपुर — उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने 2 मासूम बच्चों की हत्या करने के साथ ही खुद भी फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस  इस मामले की जांच में जुट गई है।

बता दें कि मामला कैंट थाना क्षेत्र स्थित झांरखण्डी कालोनी का है। यहां एक मां ने अपने 2 बच्चों को गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद महिला ने खुद भी फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं जब महिला ने परिजन सुबह घर का दरवाजा खटखटाने लगे तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। जिसके बाद वह दरवाजा तोड़कर अंदर गए। यहां कमरे में महिला का शव पंखे से लटका हुआ था। साथ ही बच्चों के शव बैड पर पड़े हुए थे।कमरे का नजारा देख परिजनों के होश उड़ गए।वहीं आस-पड़ोस के लोगों में हड़कंप मच गया।

लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।