रश्मिका के बाद अब Deepfake का शिकार हुईं Katrina Kaif, शर्मनाक तस्वीरें वायरल

Katrina Kaif Deepfake Photo: साउथ मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ Deepfake के चंगुल में फंस गई हैं। दरअसल डीपफेक

Written By :

SK Sharma

Updated

November 7, 2023

kaitrina-kaif

Katrina Kaif Deepfake Photo: साउथ मशहूर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ Deepfake के चंगुल में फंस गई हैं। दरअसल डीपफेक टेक्नोलॉजी की मदद से किसी ने उनकी आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ के ‘टॉवल सीन’ में उन्हें तौलिए की जगह अश्लील कपड़े पहना दिए हैं। अब ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इससे पहले साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना डीपफेक फोटो का शिकार हुईं थी। उनके मॉर्फ्ड वीडियो की हर तरफ चर्चा हो रही है।

कैटरीना की अश्लील फोटो वायरल

Katrina Kaif Private Photos

दरअसल ‘टाइगर 3’ के ‘टॉवल सीन’ से कैटरीना कैफ की जो डीपफेक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, उसमें कैटरीना सफेद डीप प्लंजिंग नेकलाइन टॉप पहने नजर आ रही हैं। इसमें उनके क्लीवेज काफी गहराई तक नजर आ रहे हैं। वहीं कैटरीना ने जो फोटो पोस्ट की है उसमें उन्होंने टॉवल पहना हुआ है जिसमें उनकी नेकलाइन पूरी तरह से ढकी हुई है और ये बिल्कुल भी वल्गर नहीं लग रहा है।

ये भी पढ़ें..Bigg Boss 17 में हुई कंगना की धमाकेदार एंट्री, अंकिता-मन्नारा की गंदी बहस देख रह गई दंग !

बता दें कि हाल ही रिलीज हुए ‘टाइगर 3’ के ट्रेलर में दर्शकों को कैटरीना कैफ का टॉवल सीन काफी पसंद आ रहा है। इस सीन में कैटरीना बेहद शानदार एक्शन मोड में दिख रही हैं। उन्होंने बड़े आराम से तौलिया पहनकर फाइट नजर आ रही है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर टॉवल फाइट सीन के शूट के पीछे की एक फोटो पोस्ट की थी, जिसे अब मॉर्फ कर दिया गया है।

Rashmika Mandanna

इससे पहले रश्मिका का वीडियो हुआ था वायरल

गौरतलब है कि कैटरीना से पहले रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो सामने आया था। जिसमें एक्ट्रेस एक्स्ट्रा रिवीलिंग ड्रेस पहनकर लिफ्ट में एंट्री करती नजर आ रही थीं। दरअसल यह वीडियो ब्रिटिश सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ज़ारा पटेल का था जिसमें रश्मिका के चेहरे के साथ छेड़छाड़ की गई थी। वीडियो सामने आने पर ज़ारा ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी और यह भी दावा किया था कि इस मामले में उनकी कोई संलिप्तता नहीं है।

ये भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)