CM योगी की फोटो के साथ छेड़खानी करने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

फर्रूखाबाद– शहर कोतवाली पुलिस ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो के साथ छेडखानी करने वाले युवक के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष राघवदत्त मिश्र की ओर से अमीन अंसारी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। श्री मिश्रा ने प्रभारी निरीक्षक को अवगत कराया कि दोपहर बाद कार्यकारी जिलाध्यक्ष राहुल भाटिया, नगर अध्यक्ष काके चौरसिया लैपटॉप में अपना फेसबुक एकाउंट चला रहे थे।  उसी समय उन्होने फर्रूखाबाद निवासी अमीन अंसारी का फेसबुक एकाउंट देखा। जिसमे अमीन ने आपत्ति जनक पोस्ट अपने एकाउंट से शेयर की। जिसमे योगी जी की फोटो को

Written By :

admin

Updated

May 12, 2018

फर्रूखाबाद– शहर कोतवाली पुलिस ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फोटो के साथ छेडखानी करने वाले युवक के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष राघवदत्त मिश्र की ओर से अमीन अंसारी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। श्री मिश्रा ने प्रभारी निरीक्षक को अवगत कराया कि दोपहर बाद कार्यकारी जिलाध्यक्ष राहुल भाटिया, नगर अध्यक्ष काके चौरसिया लैपटॉप में अपना फेसबुक एकाउंट चला रहे थे। 

उसी समय उन्होने फर्रूखाबाद निवासी अमीन अंसारी का फेसबुक एकाउंट देखा। जिसमे अमीन ने आपत्ति जनक पोस्ट अपने एकाउंट से शेयर की। जिसमे योगी जी की फोटो को एडिट कर उनके चेहरे के स्थान पर बन्दर का चेहरा लगा दिखाया गया है। उसको लेकर हिन्दू युवा वाहिनी से लेकर हिन्दू जागरण मंच के पदाधिकारियो में आक्रोश फूटने लगा है।

फोटो जिसमे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चित्र के साथ गलत तरीके से छेडछाड की गई। जिससे हमारी व हमारे कर्म के साथ  कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। शिकायती पत्र में राघवदत्त मिश्र ने कहा है कि अमीन अंसारी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की कृपा करे। ताकि कभी भी कोई ऐसी शर्मनाक हरकत करने की हिम्मत न जुटा सके। राघवदत्त मिश्रा सांय साथियों के साथ कोतवाली पहुंचे और इंस्पेक्टर राजबहादुर सिंह को शिकायती पत्र दिया। 

(रिपोर्ट- दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)