Ghosi By Election 2023: भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मऊ जिले की घोसी विधानसभा उपचुनाव (Ghosi By Election) के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची बुधवार को जारी की है। इस सूची में सामाजिक समीकरणों को देखते हुए केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश सरकार के मंत्रियों के अलावा, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से लेकर प्रदेश एवं क्षेत्र स्तर के नेताओं

Written By :

SK Sharma

Updated

August 23, 2023

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मऊ जिले की घोसी विधानसभा उपचुनाव (Ghosi By Election) के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची बुधवार को जारी की है। इस सूची में सामाजिक समीकरणों को देखते हुए केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश सरकार के मंत्रियों के अलावा, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से लेकर प्रदेश एवं क्षेत्र स्तर के नेताओं को जगह दी गयी है।

स्टार प्रचारकों की सूची में पहला नाम रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, दूसरे स्थान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और तीसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश के प्रभारी राधा मोहन सिंह को रखा गया है। इसी तरह प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल, केन्द्रीय मंत्री डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय, राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह, प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, केन्द्रीय मंत्री पंकज चौधरी, केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर को स्टार प्रचारक बनाया गया है।

ये भी पढ़ें..Chandrayaan 3 : क्या है चंद्रयान-3 मिशन का मकसद , 23 अगस्त को ही क्यों कराई गई सॉफ्ट लैंडिंग?

इसी तरह प्रदेश सरकार के मंत्री बेबीरानी मौर्य, नन्द गोपाल गुप्ता नंदी, अनिल राजभर, ए.के.शर्मा, रवीन्द्र जायसवाल, गिरीश यादव, असीम अरूण, धर्मवीर प्रजापति, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेन्द्र कश्यप, विजय लक्ष्मी गौतम, दानिश आजाद अंसारी और राकेश राठौर गुरू को स्टार प्रचारक बनाया गया है। इसके अलावा दिनेश लाल यादव निरहुवा, राधा मोहन दास अग्रवाल, सकलदीप राजभर, संगीता यादव, अमरपाल मौर्य, अनूप गुप्ता, संजय राय, धर्मेन्द्र सिंह, सहजानंद राय, जय प्रकाश निषाद, राम विलास चौहान और देवेन्द्र सिंह को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)